काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हुक्का बार पर छापा, संचालक समेत 21 हुड़दंगी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली काशीपुर की बड़ी कार्यवाही अवैध हुक्का बार में हुड़दंग काट शांति भंग कर रहे 21 लोग मय संचालक सहित गिरफ्तार।
वर्तमान में प्रचलित ऑपरेशन प्रहार के तहत एवं श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उधमसिंहनगर महोदय द्वारा जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध गतिविधियों/नशे पर सख्ती से अंकुश लगाने संबंधी आदेशों निर्देशों के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर के नेतृत्व में कोतवाली काशीपुर पुलिस चैकिंग के दौरान बाजपुर रोड स्थित मून साइन कैफे हुक्का बार में हुक्का पीकर हुड़दंग काट रहे 21लोगों को मय संचालक के गिरफ्तार किया गया। संचालक आसिफ पुत्र शेर खान हुक्का बार चलाने से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा सका। मौके पर अवैध हुक्का बार के संचालक को अंतर्गत धारा 170 BNSS तथा हुक्का पीकर लोक अवदूषण फैला रहे व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में चालानी कार्यवाही की गई।तथा अवैध हुक्का बार से संबंधित हुक्के आदि को कब्जे में लिया गया तथा उपजिला मजिस्ट्रेट महोदय को अलग से रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है। अवैध गतिविधियों तथा अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Weather Update: नैनीताल जिले में कल मौसम दिखाएगा तेवर! तेज बारिश, ओलावृष्टि और 60 किमी रफ्तार की हवाओं का अलर्ट

पुलिस टीम

  1. SHO हरेंद्र चौधरी
  2. SSI नवीन बुधानी
  3. प्रभारी टांडा उज्जैन हेम तिवारी
  4. प्रभारी प्रतापपुर कौशल भाकुनी
  5. SI कंचन पडलिया
  6. का आदेश कुमार
  7. का. गजेंद्र गिरी
  8. का.महेश राम
  9. का.आनंद सिंह
  10. का. चेतन
यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में STF का बड़ा एक्शन: स्विफ्ट कार से पंप एक्शन गन, राइफल, पिस्टल और 237 कारतूस बरामद, 3 पर केस दर्ज।

काशीपुर पुलिस का जनता को संदेश

काशीपुर शहर में संचालित हुक्का बारों के कारण बच्चे एवं युवा वर्ग तेजी से धूम्रपान और नशे की ओर आकर्षित हो रहे हैं। हुक्के को मनोरंजन का साधन समझकर शुरू करने वाले कई युवा धीरे-धीरे निकोटीन की लत के शिकार हो जाते हैं, जिससे भविष्य में स्मैक (हेरोइन) एवं अन्य घातक मादक पदार्थों के सेवन का खतरा बढ़ जाता है। यह न केवल उनके स्वास्थ्य, बल्कि उनके परिवार, शिक्षा, करियर एवं सामाजिक जीवन पर भी गंभीर दुष्प्रभाव डालता है।
काशीपुर पुलिस सभी अभिभावकों, शिक्षकों एवं नागरिकों से अपील करती है कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखें, उन्हें नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध नशा संबंधी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
“हुक्के की शुरुआत, नशे की ओर पहला कदम बन सकती है। अपने बच्चों को बचाइए, नशे के खिलाफ आवाज उठाइए।”

Ad_RCHMCT