बिग ब्रेकिंग-(रामनगर) मांस मामले मे बड़ी अपडेट, इन आरोपियों को कोर्ट से मिली जमानत

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal ramnagar-क्षेत्र मे चर्चित प्रतिबंधित मांस मामले में शुक्रवार को बड़ा अपडेट सामने आया है। जिसमे कोर्ट ने तीन आरोपियों को जमानत दे दी है। बीती 23 अक्टूबर को ग्राम छोई क्षेत्र में हुई इस घटना के संबंध में रामनगर की अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने तीन आरोपियों को जमानत दे दी है। जेल में बंद आरोपियों की जमानत मंजूर होने पर उनके परिजनों में राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें 👉   हल्द्वानी में हंगामा, अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला, कार्रवाई रुकी


वरिष्ठ अधिवक्ता दीपक जोशी ने बताया कि यह पूरा मामला नूरजहां द्वारा दी गई तहरीर से जुड़ा है। तहरीर में कहा गया था कि नूरजहां के पति नासिर बरेली से पिकअप वाहन में भैंस
मांस ला रहे थे। छोई के पास कुछ लोगों ने वाहन रोका और नासिर के साथ कथित रूप से मारपीट की और जानलेवा हमला किया। पुलिस ने इस गंभीर प्रकरण के तहत बीएनएस की धारा 109, 190 समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में महकने लगी नई क्रांति, सीएम धामी ने किसानों के लिए खोला खुशहाली का रास्ता

मामले में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मदन जोशी को मुख्य आरोपी बनाया गया था। जो वर्तमान में जेल में हैं। वहीं तीन अन्य आरोपी—करन उर्फ कपिल बिष्ट, विकास उर्फ विकास, और श्याम सिंह उर्फ संजू भी जेल में थे। आज अदालत ने उनकी जमानत मंजूर कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  युवकों के बीच पुरानी रंजिश बनी जानलेवा, एक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर

अधिवक्ता दीपक जोशी ने बताया कि जमानत शर्त के अनुसार प्रत्येक आरोपी को एक-एक लाख रुपये के जमानती कोर्ट में पेश करने होंगे। उन्होंने कहा कि इस आदेश से भविष्य में अन्य आरोपियों की जमानत की संभावना भी मजबूत हो सकती है।

Ad_RCHMCT