उत्तराखंड-पिकअप वाहन गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, दो गंभीर, वीडियो

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal uttarakhand-राज्य में सड़क हादसे भी कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं कभी तराई तो कभी पहाड़ों से हादसों की दुखद खबर सामने आ रही है।

कालसी डैम के पास वाहन दुर्घटना—SDRF की त्वरित कार्रवाई, दो घायल सुरक्षित, एक व्यक्ति की मृत्यु

आज दिनांक 29 नवम्बर 2025 को आपदा नियंत्रण कक्ष देहरादून से प्राप्त सूचना के अनुसार कालसी डैम के पास एक पिकअप वाहन के गहरी खाई में गिरने की दुर्घटना की जानकारी SDRF को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पोस्ट डाकपत्थर से उपनिरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा-2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; अब तक 50.56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 66.07 लाख पंजीकरण

घटनास्थल पर पहुंचने पर पाया गया कि वाहन में कुल 03 व्यक्ति सवार थे। जिनमें से दो व्यक्ति—

नरेश पुत्र फकीरा, उम्र 28 वर्ष, ग्राम बाला

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

सुनील पुत्र रमेश, उम्र 26 वर्ष, ग्राम मिन्डाल

घायल अवस्था में लगभग 100 मीटर गहरी खाई से सुरक्षित निकालकर 108 एंबुलेंस की सहायता से उपचार हेतु अस्पताल भेजे गए।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर महिला की फोटो पर अश्लील टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

तीसरा व्यक्ति गोविंदा पुत्र जवाहर सिंह, उम्र 28 वर्ष, ग्राम जगथान, वाहन के नीचे फंसा हुआ मिला, जिसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी।

SDRF टीम द्वारा आवश्यक उपकरणों की सहायता से मृतक का शव निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Ad_RCHMCT