बिग ब्रेकिंग-हल्द्वानी….. डीएम के निर्देश……पुलिस व प्रशासन ने चलाया ऑपरेशन रोमियो……80 अराजक तत्वों को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी :-जिलाधिकारी के निर्देश पर विभिन्न कार्यशाला में प्राप्त हुए इनपुट के आधार पर महिला सुरक्षा के मद्देनजर सिटी मजिस्ट्रेट AP बाजपेई एवं प्रकाश चंद्र एस पी सिटी के नेतृत्व में पुलिस व प्रशासन ने ऑपरेशन रोमियो चलाया गया जिसमें 80 अराजक तत्वों को अलग-अलग स्थान से हिरासत में लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ​हल्द्वानी बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट सख्त, CM धामी से की उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग

सिटी मजिस्ट्रेट AP बाजपेई ने बताया कि ऑपरेशन रोमियो के अंतर्गत आज जिला प्रशासन एवं नैनीताल पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाते हुए तीन टीम गठित कर नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से  80 अराजक तत्वों को विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया गया, जिनका वर्तमान में मेडिकल परीक्षण करने के उपरांत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब तस्करी के खिलाफ लालकुआं पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

अभियान में सी ओ हल्द्वानी नितिन लोहनी, लालकुआँ दीपशिखा अग्रवाल, भवाली सुमित पांडेय सी ओ, तहसीलदार हल्द्वानी सचिन कुमार , डॉक्टर विपुल एवं डॉक्टर आलम सम्मिलित रहे।

Ad_RCHMCT