बिग ब्रेकिंग-(हल्द्वानी) विजिलेंस ने सहायक अभियन्ता को 10,000 / रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथो किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

विधुत यांत्रिक खण्ड लोक निर्माण विभाग भीमताल के सहायक अभियन्ता 10,000 / रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार।

आज दिनांक 20.09.2024 को पुलिस उपाधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान, सेक्टर हल्द्वानी नैनीताल श्री अनिल सिंह मनराल के पर्यवेक्षण में तथा निरीक्षक श्री भानु प्रकाश आर्य के नेतृत्ा में विजिलेंस टीम द्वारा शिकायतकर्ता की शिकायत पर विद्युत यांत्रिक खण्ड लोक निर्माण विभाग भीमताल के सहायक अभियन्ता दुर्गेश पन्त पुत्र श्री ललित चन्द्र पन्त निवासी ग्राम पाली तह० व थाना गंगोलीहाट जिला पिथौरागढ़ हाल निवासी अमरावती कालोनी, फेस-1, लाल सिंह वाली गली, हल्द्वानी जिला नैनीताल को शिकायतकर्ता से 10,000/- रूपये रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार

यह भी पढ़ें 👉  80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर सचिवालय में बैठक: प्रदेशभर में होंगे भव्य कार्यक्रम; मुख्य सचिव ने दिए जनभागीदारी और खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के निर्देश

किया गया है। शिकायतकर्ता ठेकेदार द्वारा सतर्कता अधिष्ठान, सेक्टर हल्द्वानी, नैनीताल पर शिकायत अंकित करायी गयी कि उनके द्वारा विधुत यांत्रिकी खण्ड, सार्वजनिक निर्माण विभाग, भीमताल में

कोटेशन कार्यादेश के आधार पर 3,00,000/- रूपये का कार्य माननीय उच्च न्यायालय आवासीय परिसर में किया गया था। जिसकी भुगतान के एवज में सहायक अभियन्ता दुर्गेश पन्त, को आज दिनांक 20-09-2024 को 10.000/- रूपये की रिश्वत लेते हुये हल्द्वानी तिकोनिया स्थित अधीक्षण अभियन्ता सार्वजनिक निर्माण विभाग हल्द्वानी के कार्यालय परिसर से हल्द्वानी सेक्टर की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी उपरान्त सतर्कता अधिष्ठान, हल्द्वानी की टीम द्वारा अभियुक्त के कार्यालय/आवास की तलाशी व अन्य स्थानों पर चल-अचल सम्पत्ति के सम्बना में पूछताछ जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  करदाताओं के हित में उठी मांग: ITR दाखिल करने की तिथि 31 अगस्त 2026 तक बढ़ाने के लिए सौंपा ज्ञापन

निदेशक सतर्कता डॉ० वी० मुरूगेशन महोदय द्वारा ट्रैप टीम को नगद पुरुष्कार से पुरुष्कृत करने की घोषणा की गयी है। यदि राज्य के सरकारी विभागों में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारी अपने पदीय

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में 29 जुलाई को भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट', जिलाधिकारी ने दिए अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश

कार्य के सम्पादन में किसी प्रकार का दबाव बनाकर रिश्वत की मांग करता है तथा उनके द्वारा आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित की गयी हो तो इस सम्बन्ध में सतर्कता अधिष्ठान के टोल फी हैल्पलाइन नम्बर-1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नम्बर 9456592300 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में निर्भिक होकर सूचना दें।

Ad_RCHMCT