बिग ब्रेकिंग:-यहाँ भारी मात्रा लगभग 3.38 लाख के गांजे के साथ जसपुर, काशीपुर निवासी 04 तस्करों को किया गिरफ्तार,02 बाईक सीज

ख़बर शेयर करें -

एसएसपी अल्मोड़ा की पुलिस टीम कस रही है नशा तस्करों पर नकेल
ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां कर सलाखों के पीछे रही है धकेल

एस0ओ0जी0/एएनटीएफ व सल्ट पुलिस की संयुक्त टीम ने 3.38 लाख के गांजे के साथ 04 तस्करों को किया गिरफ्तार,02 बाईक सीज

प्रदीप कुमार राय, एसएसपी अल्मोड़ा ने ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के क्रम में समस्त थाना प्रभारियों एवं एसओजी/एएनटीएफ टीम को जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु सघन चैकिंग अभियान चलाकर तस्करों पर सतर्क दृष्टि रखकर कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु को सख्त निर्देश दिये गये है।

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो तय होगी जवाबदेही: भावना मेहरा

गुरुवार को तिलक राम वर्मा सीओ रानीखेत व सुश्री ओशीन जोशी पुलिस उपाधीक्षक आँप्स के नेतृत्व में सल्ट पुलिस टीम व एस0ओ0जी0/एएनटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा सल्ट झिमार रोड पर चैकिंग के दौरान अभियुक्त बलजिंदर सिंह, शिवम कश्यप, जगदीश सिंह व कपिल कुमार को मो0सा0 संख्या- UK-18 K 5118 व मो0सा0 संख्या- UK 18 E-3528 में 22.577 किलोग्राम अवैध गांजा परिवहन करने पर अभियुक्तगण उपरोक्त को गिरफ्तार कर थाना सल्ट में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अवैध गांजा परिवहन में प्रयुक्त दोनों मो0सा0 को सीज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

मामले में एसओजी प्रभारी सुनील धानिक ने बताया कि अभियुक्तगण उपरोक्त आस-पास के क्षेत्रों से गांजा इकट्ठा कर तराई की ओर बेचने के लिए ले जा रहा था, चैकिंग के दौरान गिरफ्त में आये। इनका उद्देश्य गांजे की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर युवाओं को बेचकर नशे का आदी बनाने का था।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम

  1. बलजिंदर सिंह, उम्र- 18 वर्ष पुत्र जसवंत सिंह निवासी भोगपुर राम तीरथ नगर गुरुद्वारा नंबर 1 थाना जसपुर, जनपद उधमसिंहनगर उम्र- 18 वर्ष
  2. शिवम कश्यप उम्र- 18 वर्ष पुत्र रिंकू कश्यप, निवासी ग्राम कुंडेश्वरी कोतवाली काशीपुर, जनपद उधमसिंहनगर
  3. जगदीश सिंह उम्र-27 वर्ष पुत्र शमशेर सिंह, निवासी ग्राम कुंडेश्वरी कोतवाली काशीपुर, जनपद उधमसिंहनगर
  4. कपिल कुमार उम्र- 18 वर्ष पुत्र प्रीतम कुमार निवासी एस्कार्ट फाँर्म कुंडेश्वरी कोतवाली काशीपुर, जनपद उधमसिंहनगर
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडी लोककवियों की कविताओं पर संगीतमय प्रस्तुति: रामनगर में 1 नवंबर को सजेगी 'गीत पुराना कंठ नया' की महफिल

बरामदगी- 22.577 किलोग्राम गांजा।
कीमत- 3,38,655 रुपये

पुलिस टीम उ0नि0 मनोज कुमार, थाना सल्ट,कानि0 संजू कुमार, थाना सल्ट,कानि0 गुरमेज सिंह, थाना सल्ट,का0 भूपेंद्र पाल, एसओजी/एएनटीएफ, अल्मोड़ा,का0 मनमोहन सिंह एसओजी/एएनटीएफ, अल्मोड़ा मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT