बिग ब्रेकिंग:-पहाड़ के ऊपर से गिरे मलवे की चपेट मे आने से एक व्यक्ति की मौत,SDRF ने किया शव बरामद

ख़बर शेयर करें -

श्रीकेदारनाथ मार्ग पर गौरीकुंड व चीड़वासा के बीच पत्थर गिरने से एक व्यक्ति की मौत, SDRF ने किया शव बरामद।

राज्य में हो रही भारी बारिश के बीच कई सड़के भी बंद हैं, तो कहीं पहाड़ों से मलवे भी गिर रहे हैं।

सोमवार को स्थानीय पुलिस द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि गौरीकुंड से आगे चीड़वासा के पास एक स्थानीय व्यक्ति पहाड़ के ऊपर से गिरे मलवे की चपेट में आ गया है जिसके रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

उक्त सूचना पर SI धर्मेंद्र पंवार के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुँची। घटनास्थल पर अन्य लोगों द्वारा बताया गया कि उक्त व्यक्ति वहाँ खच्चर चलाने का काम करता था तथा वही पर तिरपाल इत्यादि से वैकल्पिक व्यवस्था कर के वही रहा करता था।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा-2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; अब तक 50.56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 66.07 लाख पंजीकरण

सुबह अचानक ऊपर से पत्थर गिरने पर वह पथरों की चपेट में आ गया ,जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

SDRF टीम द्वारा स्ट्रैचर के माध्यम से उक्त व्यक्ति के शव को गौरीकुंड पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

मृतक का विवरण-
धनबीर पुत्र शान्तु लाल, उम्र- 24 वर्ष, निवासी- ग्राम कंडाल, अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग।

Ad_RCHMCT