बिग ब्रेकिंग-(पौड़ी) ट्रक खाई में गिरा,रामनगर निवासी 3 लोग घायल

ख़बर शेयर करें -

जनपद पौड़ी,धुमाकोट भौन रोड़ पर हुए ट्रक एक्सीडेंट में SDRF ने बचाई 03 लोगों की जान, रेस्क्यू कर पहुँचाया अस्पताल।

राज्य में भी सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं लै रहे हैं कभी तराई तो कभी पहाड़ों से हादसों की खबर आरही है ताजा मामला रविवार को धुमाकोट थाना से सूचना प्राप्त हुई कि धुमाकोट भौन रोड पर एक ट्रक (UK19CA1110) खाई में गिर गया है, जिसमें तीन लोग सवार थे। इस सूचना पर उपनिरीक्षक मनोहर कन्याल के नेतृत्व में SDRF रेस्क्यू टीम तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  नशा मुक्ति अभियान: नैनीताल पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक, दिलाई शपथ!

SDRF रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर तुरंत राहत और बचाव कार्य प्रारंभ किया। टीम ने त्वरित और कुशलता से सभी आवश्यक कदम उठाते हुए खाई में गिरे ट्रक में फंसे सभी व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाला। घायल व्यक्तियों को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: सीएम धामी ने सभी विभागों को 24×7 अलर्ट रहने के निर्देश दिए; बंद सड़कें तुरंत खोलने और हेली सेवाएं मुस्तैद रखने के हुक्म

घायलों का विवरण:-
1. बलवीर सिंह पुत्र  कृपाल सिंह, उम्र-30 वर्ष, निवासी रामनगर।
2. महेंद्र पुत्र  गोपाल सिंह, उम्र-40 वर्ष,निवासी रामनगर।
3. ज्ञान चन्द पुत्र पवन कुमार, उम्र-45 वर्ष, निवासी रामनगर।

यह भी पढ़ें 👉  हरित विकास का मॉडल बनेगा उत्तराखंड: 'स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति' के तहत लाभार्थियों को सब्सिडी चेक वितरित; सीएम धामी ने 11 वाहनों को दिखाई हरी झंडी
Ad_RCHMCT