बिग ब्रेकिंग-सार्वजनिक स्थानों व होटल ढाबों में शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही से मचा हड़कंप

ख़बर शेयर करें -

सार्वजनिक स्थानों व होटल ढाबों में शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही से मचा भौकाल

आगामी त्योहारों के मद्देनज़र सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण करने वालों पर भी ठोका जुर्माना

27 व्यक्तियों के खिलाफ हरिद्वार “कनखल” पुलिस ने की कार्रवाई

त्योहारी सीजन आते ही कुछ लोग अनावश्यक रूप से दुकान आगे बढ़ा लेते हैं या सड़क घेर लेते हैं जिस कारण आमजन को खरीदारी करने में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है कई लोग परेशान होकर लगभग रोज ही पुलिस से कई बार शिकायत करते हैं और इस कारण अक्सर जाम भी लगता रहता है वहीं इन सबसे बेखबर कुछ लोग अंधेरा होते ही पब्लिक प्लेस एवं औने-कौने स्थान में जाम गटक कर फिर हुडदंग मचाते हैं, जिस कारण आमजन को, “विशेषकर महिलाओं को” काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

ऐसे में SSP हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा आगामी त्यौहारी सीजन के चलते इस प्रकार के असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आठ दशक पुराने गतिरोध का हुआ अंत

जिस पर कनखल पुलिस द्वारा एक अभियान चलाते हुए ऐसे कुल 27 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में भारी जुर्माना लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की,जिससे पूरे क्षेत्र में भौकाल की स्थिति रही।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का आधार: 'हिमालयन संस्कृति' पत्रिका के विमोचन पर बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

Uttarakhand Police Uttarakhand Traffic Police -Traffic Directorate Haridwar Police Haridwar Traffic Police UKPoliceStrikeOnCrime

Ad_RCHMCT