बिग ब्रेकिंग-(दुखद) यहाँ हादसे मे दो भाईयों की मौत, परिवार में कोहराम

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड राज्य के ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर से दुखद खबर आ रही है जहाँ दर्द नाक सड़क हादसे में दो सगे भाईयों की मौत हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार बाजपुर में मलेरिया रोड पर ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाईयों की मौत हो गई।वहीं घटना स्थल पर लोगों की भीड़ लग गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कामयाबी: 25 लाख के जेवरातों के साथ 3 शातिर 'सपेरे' चोर गिरफ्तार, SSP ने किया खुलासा

गुरुवार को सुबह केलाखेड़ा के गांव गणेशपुर निवासी मोहम्मद इलियास (28) और उसका भाई फरीद अहमद (23) बाइक से बाजपुर के गांव सीता कालोनी जा रहे थे। तभी युवक मलेरिया रोड पर ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में होम स्टे पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 197 में से 169 होम स्टे में मिली भारी अनियमितता।

हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर एसएसआई विनोद फर्त्याल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को उप जिला चिकित्सालय में भेजा। जहां डॉक्टर ने दोनों भाइयों को मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली को छोड़ कर भाग गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड से गुजरात के लिए सीधी ट्रेन: लालकुआन और राजकोट के बीच चलेगी 'समर स्पेशल' ट्रेन | देखें रूट

वहीं मौत की सूचना पर परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे, जहाँ परिवार में कोहराम मच गया।वहीं क्षेत्र में शोक की लहर है।

Ad_RCHMCT