उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने 9.87 लाख पेंशनभोगियों के खातों में हस्तांतरित किए ₹146.32 करोड़; डीबीटी के जरिए जुलाई माह की पेंशन जारी

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत राज्य के 9,87,017 विभिन्न पेंशन लाभार्थियों को जुलाई 2026 माह की कुल ₹146 करोड़ 32 लाख 50 हजार की पेंशन राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से हस्तांतरित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत पेंशन राशि सीधे पात्र नागरिकों के बैंक खातों में पहुंचाई जा रही है। उन्होंने जोर दिया कि सरकार का मुख्य ध्येय अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक बिना किसी असुविधा के योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के मेगा प्रोजेक्ट्स पर मुख्य सचिव सख्त: रुद्रपुर व पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज जल्द शुरू करने के निर्देश; शारदा घाट निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी

समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने जानकारी दी कि जुलाई माह की इस किस्त में भारत सरकार के राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) के 2.15 लाख पेंशनभोगी भी शामिल हैं, जिन्हें ‘SNA स्पर्श’ नामक नई डिजिटल प्रणाली से भुगतान किया गया है। वितरित राशि का ब्योरा देते हुए उन्होंने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन के 6.15 लाख से अधिक लाभार्थियों को ₹92.34 करोड़, विधवा पेंशन के 2.36 लाख से अधिक लाभार्थियों को ₹35.54 करोड़ और दिव्यांग पेंशन के 89 हजार से अधिक पात्रों को ₹13.36 करोड़ की राशि ₹1,500 प्रतिमाह की दर से दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में एनसीसी का होगा विस्तार: सीएम धामी से मिले एनसीसी महानिदेशक, सीमांत क्षेत्रों में नई इकाइयों और एनसीसी अकादमी पर हुई चर्

इसके अतिरिक्त, किसान पेंशन योजना के तहत 27 हजार से अधिक लाभार्थियों को ₹3.20 करोड़ और परित्यक्ता पेंशन के 8 हजार से अधिक लाभार्थियों को ₹99.40 लाख जारी किए गए। साथ ही भरण-पोषण अनुदान, तीलू रौतेली पेंशन और बौना पेंशन जैसी योजनाओं के तहत भी हजारों पात्र लाभार्थियों के खातों में पेंशन राशि का सीधा हस्तांतरण किया गया है। कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग और जनजाति कल्याण विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT