जिले में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ, पहले दिन विभिन्न क्षेत्रों में सामुहिक सहयोग से कूड़े को एकत्रित कर निस्तारण किया गया

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल/भीमताल/हल्द्वानी 8 अगस्त 2026 सूवि

8 से 16 अगस्त तक जनपद नैनीताल में “विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, ग्रामीण, नगरीय एवं वन क्षेत्रों में इस अभियान के अंतर्गत मुख्य मार्गों, सार्वजनिक स्थानों, वन क्षेत्रों से लगे मुख्य मार्गों की सफाई के साथ ही समीप पड़े कूड़े की सफाई, सिंगल यूज प्लास्टिक का एकत्रीकरण व निस्तारण किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण

शनिवार को जिले में स्वच्छता अभियान की सुरुआत हो गई है। शनिवार को विभिन्न ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में सामुहिक भागीदारी से यह अभियान चलाया गया। अभियान के तहत कूड़े को एकत्रित कर उसका निस्तारण किया गया।

जनपद को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर यह स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, जो 16 अगस्त 2026 तक पूरे जनपद में चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे, जिला मार्गों के साथ-साथ ग्राम पंचायतों, शहरी क्षेत्रों, वन क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थानों पर विशेष सफाई की जाएगी।
राजमार्गों एवं सड़कों के दोनों ओर फैले कचरे एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का चिन्हीकरण कर सुरक्षित निस्तारण किया जाएगा। अभियान को सफल बनाने हेतु स्थानीय जनप्रतिनिधियों स्वयंसेवी संगठनों, महिला एवं युवक मंगल दलों, एनसीसी, एनएसएस के साथ-साथ आमजन से भी सहयोग लिया जा रहा है।

Ad_RCHMCT