लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: सीएम धामी ने उत्तराखंड के पदक विजेताओं और कोचों को किया सम्मानित; कहा— “खेल प्रतिभाओं को वैश्विक मंच देना प्राथमिकता”

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास (देहरादून) में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले उत्तराखंड के खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षकों (कोचों) को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने पदक विजेताओं, उनके परिजनों तथा कोचों का अभिनंदन करते हुए कहा कि खिलाड़ियों की यह ऐतिहासिक उपलब्धि पूरे प्रदेश के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। समारोह में रुड़की के पैरा एथलीट शुभम जुयाल (रजत पदक), देहरादून की जूडो खिलाड़ी उन्नति शर्मा (कांस्य पदक) तथा उनके प्रशिक्षकों राकेश सिंह रावत, सतीश चन्द्र शर्मा, पुनेश कुमार सिंह और बॉक्सिंग कोच खीमानन्द बेलवाल को सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में वाह्य सहायतित परियोजनाओं की समीक्षा: मुख्य सचिव ने दिए मसूरी व नैनीताल में अंडरग्राउंड बिजली लाइनों का प्रस्ताव बनाने के निर्देश

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के बल पर खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर राज्य और देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड को देश के अग्रणी खेल राज्यों में स्थापित करना है। इसके लिए प्रदेश में जिला व ब्लॉक स्तर तक आधुनिक खेल अवसंरचना का विस्तार किया जा रहा है और खिलाड़ियों को पोषण, उपकरण, विशेष प्रशिक्षण तथा प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए हर संभव सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड को 'स्किल हब' बनाने की तैयारी: मुख्य सचिव ने दिए एकीकृत डैशबोर्ड बनाने के निर्देश; युवाओं को विदेशी नौकरियों के लिए मिलेगा प्रशिक्षण

राज्य की खेल नीति पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आकर्षक नकद पुरस्कार राशि, सरकारी नौकरियों में अवसर, छात्रवृत्ति और विशेष प्रशिक्षण सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार दिव्यांग खिलाड़ियों, महिला एथलीटों और ग्रामीण क्षेत्रों की उभरती प्रतिभाओं को विशेष रूप से प्रोत्साहित कर रही है। खेल विश्वविद्यालय की स्थापना, खेल अकादमियों के सुदृढ़ीकरण और कोचों के क्षमता विकास के माध्यम से युवाओं को रोजगार व स्वास्थ से जोड़ने की दिशा में निरंतर काम किया जा रहा है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या सहित खेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT