गांधी पार्क में ‘हर घर तिरंगा यात्रा’: सीएम धामी ने प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने का किया आह्वान; कहा — “उत्तराखंड के मूल स्वरूप से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं”

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क, देहरादून में आयोजित हर घर तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया और प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा फहराने का आह्वान किया। उन्होंने घंटाघर स्थित उत्तराखंड आंदोलन के नायक स्व. इंद्रमणि बडोनी तथा डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की और गांधी पार्क से घंटाघर तक हजारों नागरिकों संग तिरंगा यात्रा में पैदल भाग लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि तिरंगा देश के स्वाभिमान का प्रतीक है और उत्तराखंड की भूमि देवभूमि के साथ-साथ वीरभूमि भी है, जहाँ का हर दूसरा परिवार सीमा की रक्षा में योगदान देता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने 9.87 लाख पेंशनभोगियों के खातों में हस्तांतरित किए ₹146.32 करोड़; डीबीटी के जरिए जुलाई माह की पेंशन जारी

राज्य के आर्थिक और ढांचागत विकास का ब्योरा देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले एक वर्ष में राज्य की जीएसडीपी में 7.23 प्रतिशत और प्रतिव्यक्ति आय में 41 प्रतिशत की ऐतिहासिक वृद्धि दर्ज की गई है। प्रदेश में 20,000 से अधिक नए उद्योग स्थापित हुए हैं और रिवर्स पलायन में 44 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। नीति आयोग के सतत विकास लक्ष्य (SDG) इंडेक्स में उत्तराखंड ने देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और सख्त नकल विरोधी कानून के माध्यम से बीते 5 वर्षों में 34,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जिले में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ, पहले दिन विभिन्न क्षेत्रों में सामुहिक सहयोग से कूड़े को एकत्रित कर निस्तारण किया गया

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि देवभूमि के मूल स्वरूप से किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। राज्य में कड़ा धर्मांतरण विरोधी कानून, कठोर दंगा रोधी कानून, देश का पहला समान नागरिक संहिता (UCC) लागू किया गया है, तथा मदरसा बोर्ड को समाप्त कर 250 से अधिक अवैध मदरसों पर कार्रवाई की गई है। इसके अलावा, 13,000 एकड़ से अधिक सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा, खजान दास तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि और भारी जनसैलाब मौजूद रहा।

Ad_RCHMCT