नंदा की चौकी पुल के एप्रोच रोड का 12 घंटे में पुनर्निर्माण: भाऊवाला से लौटते समय सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहसपुर के भाऊवाला में आयोजित ‘महिला संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम’ से लौटते समय प्रेमनगर स्थित नंदा की चौकी पुल के एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं कार्यस्थल पर पहुंचकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता, सुरक्षा व्यवस्थाओं और यातायात संचालन का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों से आवश्यक तकनीकी जानकारी प्राप्त की।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, उत्तराखंड में सहकारिता विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

उल्लेखनीय है कि नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलते ही राज्य सरकार ने त्वरित संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देशों के बाद संबंधित विभागों ने युद्धस्तर पर कार्य करते हुए एप्रोच रोड का पुनर्निर्माण कार्य मात्र 12 घंटे के भीतर पूरा कर लिया, जिससे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था समय रहते सुचारु हो सकी और आमजन को राहत मिली।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर महिला की फोटो पर अश्लील टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर रिकॉर्ड समय में सड़क की मरम्मत और पुनर्निर्माण कार्य को पूरा करने वाले अधिकारियों, अभियंताओं और कर्मचारियों के त्वरित व समर्पित प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आपदा या किसी भी आपात स्थिति में इसी तत्परता और गुणवत्ता के साथ कार्य करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

Ad_RCHMCT