उत्तराखंड में एनसीसी का होगा विस्तार: सीएम धामी से मिले एनसीसी महानिदेशक, सीमांत क्षेत्रों में नई इकाइयों और एनसीसी अकादमी पर हुई चर्

ख़बर शेयर करें -

राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल वीरेन्द्र वत्स ने नई दिल्ली स्थित ‘उत्तराखंड निवास’ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तराखंड में एनसीसी के विस्तार, सीमांत व दुर्गम क्षेत्रों तक कैडेट्स की प्रभावी पहुंच और आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। महानिदेशक ने राज्य के अधिक से अधिक युवाओं को एनसीसी से जोड़ने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में नई इकाइयों के गठन, प्रशिक्षण सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और राज्य में एक प्रस्तावित एनसीसी अकादमी (NCC Academy) की स्थापना की रूपरेखा मुख्यमंत्री के समक्ष रखी।

यह भी पढ़ें 👉  मसूरी विधानसभा को ₹17.80 करोड़ की सौगात; सीएम धामी बोले — "बिना रुके, बिना थके हर वादा कर रहे पूरा"

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एनसीसी के विस्तार और प्रस्तावित अवसंरचना विकास की सभी पहलों के लिए राज्य सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग और समयबद्ध क्रियान्वयन का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं में राष्ट्रीय चरित्र, अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने वाला एक प्रतिष्ठित संगठन है, जिसकी राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि इन साझा प्रयासों से उत्तराखंड के युवाओं को व्यक्तित्व विकास और राष्ट्र सेवा के अधिक अवसर प्राप्त होंगे।

Ad_RCHMCT