बिग ब्रेकिंग:-यहाँ गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन,1 की मौत,1 गंभीर रूप से घायल,SDRF ने किया रेस्क्यू

ख़बर शेयर करें -

जनपद टिहरी गढ़वाल के कौडियाला के पास निर्माणाधीन मार्ग पर यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 01 व्यक्ति हुआ घायल, एक की मौत, SDRF ने किया रेस्क्यू कार्य।

गुरुवार को SDRF टीम को सूचना प्राप्त हुई कि कौडियाला से आगे तसमन गांव की ओर मार्ग निर्माण का कार्य चल रहा है। उक्त मार्ग में पत्थर ले जाते समय कौडियाला से लगभग 12 किमी आगे एक यूटिलिटी वाहन (UK 13 CA 0042) अनियंत्रित होने से लगभग 300 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में 02 लोग सवार थे।

यह भी पढ़ें 👉  80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर सचिवालय में बैठक: प्रदेशभर में होंगे भव्य कार्यक्रम; मुख्य सचिव ने दिए जनभागीदारी और खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के निर्देश

उक्त सूचना मिलते ही पोस्ट बयासी में व्यवस्थापित SDRF टीम HC सुरेश प्रसाद के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  करदाताओं के हित में उठी मांग: ITR दाखिल करने की तिथि 31 अगस्त 2026 तक बढ़ाने के लिए सौंपा ज्ञापन

उक्त वाहन का चालक पहले ही छिटकने से बाहर गिर गया था, जिसे एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुँचा दिया गया था। एक अन्य व्यक्ति जो लगभग 100 मीटर की गहराई में नीचे पड़ा हुआ था, जिसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी।

SDRF टीम द्वारा कड़ी मशक्कत व कठिनाइयों का सामना करते हुए उक्त शव को बॉडी बैग व स्ट्रैचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में 29 जुलाई को भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट', जिलाधिकारी ने दिए अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश

घायल- अमन, निवासी- पुरुवाला, टिहरी
मृतक- विजय ठाकुर, निवासी- वेस्ट बंगाल।

रेस्क्यू टीम:-

  1. HC सुरेश प्रसाद
  2. का0 नवीन कुमार
  3. का0 शिवशंकर
  4. का0 तरुण
  5. का0 अजीत
  6. पेरामेडिक्स विनय मोहन
Ad_RCHMCT