बिग ब्रेकिंग-(उत्तराखंड) ऑल्टो वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिरा, चार लोग थे सवार, Video

ख़बर शेयर करें -

जनपद चमोली बद्रीनाथ मार्ग पर ऑल्टो वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू।

राज्य मे सड़क हादसे भी कम नहीं हो रहे हैं, दिन प्रतिदिन सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ रहा है ताजा मामला आज 16 मार्च 202 को जोशीमठ से आ रहा है जहाँ एक ऑल्टो कार  दुर्घटनाग्रस्त हुई है।जिसमें चार लोग सवार बताये जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: गुड़ के 5 नमूने जांच के लिए भेजे, व्यापारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

पुलिस कोतवाली जोशीमठ द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि एक ऑल्टो वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया है जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम एडिशनल उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में मय रेस्क्यू उपकरणों तत्काल  घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए लगभग 300 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर उक्त ऑल्टो वाहन संख्या UK11TA3436 तक पहुंच बनाई जिसमें कुल चार व्यक्ति सवार थे जो घायल अवस्था में पाए गए जिसे एसडीआरएफ टीम द्वारा स्ट्रेचर के माध्यम से वैकल्पिक मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक लाकर उचित उपचार हेतु एंबुलेंस द्वारा अस्पताल भिजवाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

घायलों का विवरण इस प्रकार है।
1-राहुल पंवार पुत्र रघुवीर सिंह पंवार निवासी चांई जोशीमठ उम्र 26 वर्ष(चालक)
2-कुलदीप चौहान पुत्र जगदीश चौहान निवासी ग्राम चांई जोशीमठ
3-समीर पुत्र राजेन्द्र निवासी छत्तीसगढ़ उम्र 25 वर्ष
4-फूल चन्द पुत्र उनियाल कश्यप निवासी नेपाल

Ad_RCHMCT