बिग ब्रेकिंग-(उत्तराखंड) पहाड़ से भारी मात्रा मे गिरे मलबे की चपेट में आई अर्टिका

ख़बर शेयर करें -

आज प्रातः काल थाना गुप्तकाशी पुलिस को जिला पुलिस कन्ट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि विद्यापीठ से आगे कालीमठ मार्ग पर वाहन के उपर मलबा आ गया है। सूचना प्राप्त होने पर गुप्तकाशी क्षेत्रान्तर्गत नियुक्त हाईवे पेट्रोल वाहन व थाना गुप्तकाशी पुलिस के कार्मिक तत्काल घटना स्थल विद्यापीठ से 100 मी आगे कालीमठ रोड पर पहुंचे जहां पर वाहन संख्या UK 13 TA 1444 अर्टिका के उपर पहाड़ी से काफी मलबा गिरा है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी: भगवान बदरीविशाल की पूजा-अर्चना कर मास्टर प्लान कार्यों का लिया जायजा; 'देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल' और कथा महोत्सव में हुए शामिल

गनीमत ये रही कि वाहन चालक समय रहते वाहन से सुरक्षित निकल गये।
इस वाहन को अनिल कुमार निवासी मोथोरावाला देहरादून चला रहे थे। इस वाहन में उनके अलावा कोई नहीं था।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की कृषि एवं डिजिटल पुलिसिंग की उच्चस्तरीय समीक्षा: दलहन एमएसपी खरीद प्रस्ताव केंद्र को भेजने और सीसीटीएनएस डेटा रिकवरी सेंटर स्थापित करने के निर्देश

घटनास्थल पर सम्बन्धित अन्य विभाग से समन्वय स्थापित कर जेसीबी की सहायता से मलबा पत्थर व क्षतिग्रस्त वाहन हटवाकर मार्ग सुचारु कराने की कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 10वीं और 12वीं के छात्रों को टैब हेतु DBT से मिलेगी राशि, सीएम धामी ने की घोषणा; नेपाल आपदा राहत सहायता दल को दिखाई हरी झंडी

आम जनमानस से अपील है कि बारिश व बर्फबारी के मौसम में देखभाल कर वाहन का संचालन करें।

Social Media Cell Police Office Rudraprayag

Ad_RCHMCT