बिग ब्रेकिंग:-(उत्तराखंड) देर रात खाई मे गिरा ट्रक,चालक की मौत,SDRF ने किया शव बरामद,वीडियो

ख़बर शेयर करें -

जनपद देहरादून, जूड्डों-लोहारी डेम के पास एक ट्रक हुआ खाई में दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किया शव बरामद

आज सोमवार को थाना कालसी द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि एक ट्रक खाई में गिर गया है, जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार के ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित करेगी राज्य सरकार: सीएम पुष्कर सिंह धामी

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर देखा गया कि वाहन मुख्य मार्ग से लगभग 200 मीटर नीचे खाई में गिरा हुआ है। SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये तत्काल रोप के माध्यम से खाई में गिरे वाहन तक पहुँच बनायी, उक्त वाहन में एक ही व्यक्ति सवार था जिसकी मोके पर ही मृत्यु हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  'सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह जीवनभर सैनिक रहता है': हल्द्वानी में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी; गौरव सेनानी मिलन में पूर्व सैनिकों व वीरांगनाओं का सम्मान

SDRF टीम द्वारा रात्रि के घनघोर अंधेरे व अत्यधिक विषम परिस्थितियों के बीच कड़ी मशक्कत करते हुए वैकल्पिक मार्ग से होते हुये शव को खाई से बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया व जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सिख समाज का राष्ट्र निर्माण और तराई के विकास में योगदान अतुलनीय: रुद्रपुर में 'पंजाबी गौरव सम्मेलन' में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

मृतक व्यक्ति उत्तरकाशी नमकीन की सप्लाई के लिए गया था व वापसी के दौरान जुडो लोहारी डैम के पास वाहन अनियंत्रित होकर अचानक खाई में जा गिरा।

वाहन संख्या :- HR 58 C 1082

मृतक व्यक्ति का नाम :- मीन बहादुर उम्र – 42 वर्ष पुत्र तेग बहादुर।
निवासी :- ज्वालापुर हरिद्वार।

Ad_RCHMCT