बिग ब्रेकिंग-(उत्तराखंड) पहाड़ियों पर मार्ग निर्माण कार्य के दौरान पत्थर की चपेट में आने से खाई में गिरा पोकलैंड चालक,मौत

ख़बर शेयर करें -

जनपद बागेश्वर – भद्रतुंगा मंदिर के पास पत्थर की चपेट में आने से पोकलैंड चालक खाई में गिरा, SDRF ने किया शव बरामद।

आज बुधवार को पुलिस थाना कपकोट द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि भद्रतुंगा मंदिर के पास एक पोकलैंड चालक पत्थर की चपेट में आने से खाई में गिर गया है, जिसमें SDRF टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  CM धामी का नैनीताल दौरा आज: रामनगर , हल्द्वानी भ्रमण, शाम को 'जागरण उत्सव 2026' कवि सम्मेलन में करेंगे प्रतिभाग!

उक्त सूचना पर SDRF टीम उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह रावत के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। SDRF टीम को घटनास्थल पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि उक्त पोकलैंड चालक मंदिर के पास पहाड़ियों पर मार्ग निर्माण कार्य के दौरान पत्थर की चपेट में आने से खाई में गिर गया।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार: गंगा के तेज बहाव में फंसे दो युवकों को SDRF ने सूझबूझ से बचाया, देवदूत बनकर आए जवान

SDRF टीम द्वारा मौके पर त्वरित कार्यवाही करते हुए लगभग 100 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर उक्त व्यक्ति तक पहुंच बनाई जिनकी मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। SDRF टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए उक्त व्यक्ति के शव को स्ट्रेचर द्वारा वैकल्पिक मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक लाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  तराई पश्चिमी वन प्रभाग की सख्त कार्रवाई: अवैध खनन करने वालों में मचा हड़कंप, 4 वाहन जब्त

मृतक व्यक्ति का नाम :- नंदन सिंह रौतेला, उम्र-28 वर्ष

निवासी:- बेरीनाग, बागेश्वर।

Ad_RCHMCT