बिग ब्रेकिंग:-(उत्तराखंड) यहाँ युवक को सोशल मीडिया में आपत्तिजनक वीडियो अपलोड करना पड़ा भारी,पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

सोशल मीडिया में आपत्तिजनक वीडियो अपलोड करना पड़ा भारी
लालकुआँ पुलिस ने की 01 युवक की गिरफ्तारी

रविवार को पीड़िता द्वारा फेसबुक आईडी में उसकी आपत्तिजनक वीडियो व पोस्ट अपलोड करने के संबंध में दी गई तहरीर के आधार पर थाना लालकुआं में धारा- 67 आईटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा द्वारा की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा बैठक: लापरवाह अफसरों पर गिरेगी गाज; मुख्यमंत्री धामी ने पेयजल व जल जीवन मिशन की शिकायतों पर जताई कड़ी नाराजगी

पंकज भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा मामले में संज्ञान लेकर विवेचक को तत्काल अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।

विवेचक द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवम क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में मामले में गहन जांच व साईबर सेल की सहायता से फेसबुक में पीड़िता की वीडियो अपलोड करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हरित विकास का मॉडल बनेगा उत्तराखंड: 'स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति' के तहत लाभार्थियों को सब्सिडी चेक वितरित; सीएम धामी ने 11 वाहनों को दिखाई हरी झंडी

अभियुक्त-
दीपक सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह मूलनिवासी ग्राम भैंसियाछाना थाना दन्या जिला अल्मोड़ा हाल निवासी- द्वारिका सेक्टर 24 नई दिल्ली।

गिरफ्तारी टीम
1- प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा कोतवाली लालकुआं
2- महिला उपनिरीक्षक वंदना चौहान
3- कांस्टेबल चंद्रशेखर मल्होत्रा

Ad_RCHMCT