बड़ी खबर-38वें राष्ट्रीय खेल, उत्तराखंड ने पहले ही दिन ताइक्वांडो में पांच पदक जीते

ख़बर शेयर करें -

38वें राष्ट्रीय खेल के ताइक्वांडो मुकाबलों का आगाज मिलम हॉल, मानसखंड खेल परिसर, हल्द्वानी में हुआ, जहां देशभर के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। पहले दिन के रोमांचक क्योर्गी मुकाबलों में एथलीटों ने अपनी फुर्ती, ताकत और तकनीक का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पदकों के लिए कड़ा संघर्ष किया।

महिला क्योर्गी स्पर्धाओं में गुजरात की तविशा ककड़िया ने अंडर-46 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता, जबकि उत्तराखंड की विशाखा साह ने रजत पदक हासिल किया। अंडर-57 किग्रा वर्ग में उत्तराखंड की पूजा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया, वहीं महाराष्ट्र की शिवानी लाला भिलारे ने रजत पदक जीता। अंडर-73 किग्रा वर्ग में चंडीगढ़ की इतिशा दास ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि तेलंगाना की पयम हर्षप्रधा ने रजत पदक प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  ’भारत दर्शन' से छात्रों को देश की विविधता और विकास को करीब से समझने का अवसर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी; देवप्रयाग के 68 मेधावी छात्रों से की भेंट

पुरुष क्योर्गी स्पर्धाओं में भी जबरदस्त मुकाबले देखने को मिले। अंडर-54 किग्रा वर्ग में सर्विसेज के अंकित मेर ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि अंडर-68 किग्रा वर्ग में सर्विसेज के ही नवीन ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। अंडर-87 किग्रा वर्ग का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें सर्विसेज के शशांक सिंह पटेल ने स्वर्ण पदक जीता।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार के ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित करेगी राज्य सरकार: सीएम पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने कई श्रेणियों में प्रभावी प्रदर्शन कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। राज्य के खिलाड़ियों ने पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया और यह साबित किया कि उत्तराखंड में ताइक्वांडो खेल तेजी से आगे बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': सीएम धामी ने छात्रों से किया सीधा संवाद; बोले—'नौकरी खोजने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा'

38वें राष्ट्रीय खेल में ताइक्वांडो स्पर्धा ने पहले ही दिन रोमांचक मुकाबलों और उल्लेखनीय प्रदर्शनों के साथ खेल प्रेमियों को उत्साहित कर दिया है। जैसे-जैसे प्रतियोगिता आगे बढ़ेगी, विभिन्न खेलों में और भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

Ad_RCHMCT