बड़ी खबर:-जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र के लिए राहत सामग्री के वाहनों का मुख्यमंत्री धामी ने किया फ्लैग ऑफ

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र के लिए राहत सामग्री के वाहनों का फ्लैग ऑफ किया। यह राहत सामग्री एचडीएफसी बैंक के CSR कार्यक्रम के अंतर्गत दी गई है।
मानव सेवा समाज संस्था द्वारा प्रभावितों को जोशीमठ में यह राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

जोशीमठ में प्रभावितों को 1500 गरम पानी के बैग, 01 हजार कंबल, 8 सोलर चलित गीजर, 01 हजार एमरजेंसी सोलर चार्ज लाईट, 20 हजार सैनेट्री पैड, 260 अंगीठी एवं 460 रूम हीटर एचडीएफसी बैंक द्वारा उपलब्ध कराए गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडी लोककवियों की कविताओं पर संगीतमय प्रस्तुति: रामनगर में 1 नवंबर को सजेगी 'गीत पुराना कंठ नया' की महफिल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ के प्रभावितों के लिए दिए गए इस सहयोग के लिए एचडीएफसी बैंक एवं मानव सेवा समाज संस्था का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा की जोशीमठ के प्रभावितों को पुनर्वास एवं सारी व्यवस्थाएं व्यवस्थित तरीके से हो, इसके लिए सरकार कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

सरकार के सहयोग के लिए संस्थाएं भी आगे आ रही हैं। प्रधानमंत्री जी ने जोशीमठ प्रभावित क्षेत्र के लिए समीक्षाएं की हैं, केंद्र सरकार की ओर से राज्य को हर संभव सहयोग का आश्वासन मिला है। इस बार के बजट में जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र के लिए एक हजार करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो तय होगी जवाबदेही: भावना मेहरा

इस अवसर पर एचडीएफसी बैंक के सर्कल हेड बकुल सिक्का, गौरव जैन, विवेक ग्रोवर, मानव सेवा समाज संस्था से आशीष गिरी, जितेंद्र मुदलियार, श्याम सुंदर एवं सुश्री उमा मौजूद थे।

Ad_RCHMCT