बड़ी खबर-नशा तस्कराे पर दून पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक,करोडो रू0 कीमत की हाईप्रोफाइल ड्रग्स के साथ कोबरा गैंग के 03 हाईटेक नशा तस्करो किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

अपराध पर वार-नशा तस्कराे पर दून पुलिस की  सर्जिकल स्ट्राइक

करोडो रू0 कीमत की हाईप्रोफाइल ड्रग्स के साथ कोबरा गैंग के 03 हाईटेक नशा तस्करो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से ( कीमत लगभग 02 करोड 05 लाख रू0 अर्न्तराष्ट्रीय बाजार / 63 लाख रु0 भारतीय बाजार) हाई प्रोफाइल ड्रग  LSD (Lysergic acid diethylamide) के 2058 ब्लॉट्स व 6 ग्राम अवैध हेरोइन हुई बरामद

LSD  मंगवाने के लिये अभियुक्त डार्क वैब का करते थे इस्तेमाल

बरामद  LSD कॉलेज स्टूडेंट व पार्टियों में होनी थी सप्लाई

पूर्व में भी दून पुलिस द्वारा हाई प्रोफाइल नशे की तस्करी में लिप्त कोबरा गैंग के सरगना सहित विदेशी महिला नशा तस्कर व अन्य अभियुक्तों को अवैध मादक पदार्थ (कोकिन/स्मैक/एम0डी0एम0ए0) के साथ किया गया था गिरफ्तार।

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो तय होगी जवाबदेही: भावना मेहरा

थाना प्रेमनगर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अवैध नशे के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है, जिसके अनुपालन में  दून पुलिस लगातार नशा तस्करों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

गठित टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान नंदा की चौकी बिधोली रोड से  03 अभियुक्तों को हाईप्रोफाइल मादक पदार्थ LSD (Lysergic acid diethylamide) 2058 ब्लॉटस, 6 ग्राम अवैध हेरोइन तथा इलेक्ट्रॉनिक मिनी तराजू, के साथ गिरफ्तार किया गया, तथा तस्करी में प्रयुक्त 02 वाहनो को सीज किया गया। अभियुक्तों के विरूद्व थाना प्रेमनगर में अंतर्गत धारा 8/21/22/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडी लोककवियों की कविताओं पर संगीतमय प्रस्तुति: रामनगर में 1 नवंबर को सजेगी 'गीत पुराना कंठ नया' की महफिल

नाम पता अभियुक्त

1- रजत भाटिया पुत्र अशोक भाटिया निवासी मकान नंबर- 22 हकीकत नगर थाना सदर, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 25 वर्ष
2- शिवम अरोड़ा पुत्र अशोक अरोड़ा निवासी मकान नंबर-20 A हकीकत नगर थाना सदर जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 25 वर्ष
3-कृष गिरोटी पुत्र स्वर्गीय प्रवीण गिरोटी निवासी मकान नंबर 11C ईदगाह चकराता रोड थाना कैंट देहरादून

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

बरामदगी

(1) 2058 ब्लॉटस् LSD 
(2) 6 ग्राम अवैध हेरोइन
(3) बैटरी युक्त इलेक्ट्रॉनिक मिनी तराजू
(4) इको स्पोर्ट्स कार संख्याUK07 DP 3535 
(5) बलेनो कार संख्या HR26 CY 3362
(बरामद मादक पदार्थो की अर्न्तराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 02 करोड 05 लाख रू0  तथा भारतीय बाजार में कीमत लगभग 63 लाख रु0 है।)

(नोट :- अभियुक्तो की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी देहरादून द्वारा 25000/- रुपए के पुरुस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।)

UttarakhandPolice UKPoliceStrikeOnCrime Crime news
police DrugsFreeDevbhumi

Ad_RCHMCT