बड़ी खबर-भारी बारिश की आशंका के चलते इस जिले में भी स्कूलों मे एक दिवसीय अवकाश घोषित, आदेश जारी

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal Pithoragarh-उत्तराखंड में शनिवार, 23 अगस्त 2025 को भारी बारिश की आशंका के चलते सतर्कता बढ़ा दी गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून ने राज्य के कई जनपदों, विशेष रूप से पिथौरागढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और तेज गर्जना की चेतावनी जारी की है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर महिला की फोटो पर अश्लील टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए राज्य शासन ने प्रशासन को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं, पिथौरागढ़ जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने जनपद के सभी शासकीय, अशासकीय, निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा-2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; अब तक 50.56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 66.07 लाख पंजीकरण

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और मौसम से संबंधित अपडेट पर नजर बनाए रखें।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आठ दशक पुराने गतिरोध का हुआ अंत
Ad_RCHMCT