बड़ी खबर-छुट्टी का फर्जी आदेश वायरल,जिलाधिकारी के आपदा प्रबंधन अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करने के निर्देश

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal.in जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन अनुराधा पाल द्वारा पूर्व में जारी एक आदेश में शरारती तत्वों द्वारा छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 29 जुलाई 2024 को  कक्षा 1 से कक्षा 12 तक स्कूलों की 1 दिन की छुट्टी घोषित की जाने संबंधी आदेश प्रचारित किया जा रहा है, जबकि जिला प्रशासन द्वारा इस प्रकार का कोई आदेश दिनांक 29 जुलाई 2024 के लिए जारी नहीं किया गया है। शरारती तत्वों के द्वारा पूर्व में जारी किए गए आदेश में छेड़छाड़ कर भ्रामक सूचना प्रसारित की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकुल हरिद्वार में मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान को विश्वस्तरीय बनाकर उत्तराखंड बनेगा ज्ञान-विज्ञान का वैश्विक केंद्र: सीएम धामी।

जिलाधिकारी ने इस प्रकार के शरारती तत्वों के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करने के निर्देश जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार: 19 साल का युवक स्मैक के साथ गिरफ्तार | रामनगर से बनभूलपुरा तक पुलिस का एक्शन
Ad_RCHMCT