आगरा जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर, अब हल्द्वानी से आगरा को जाएगी ये बस

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड परिवहन निगम के द्वारा अपनी सेवाओं का विस्तार करने का कार्य लगातार जारी है इसी क्रम में परिवहन निगम के द्वारा अब प्रेम नगरी आगरा जाने वाले यात्रियों के लिए भी बड़ी खबर सामने आ रही है जानकारी अनुसार आगरा के लिए काठगोदाम डिपो की एसी बस सेवा का संचालन शनिवार से शुरू हो जाएगा। यह बस कासगंज और एटा होते हुए आगरा तक पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें 👉  ​हल्द्वानी बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट सख्त, CM धामी से की उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग

एसी बस रोजाना शाम छह बजे हल्द्वानी से आगरा के लिए रवाना होगी। बरेली, बदायूं, कासगंज, एटा होते हुए यह बस सुबह छह बजे आगरा पहुंचेगी। आगरा से भी यह बस शाम छह बजे रवाना होगी और सुबह छह बजे हल्द्वानी पहुंच जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : फार्मर रजिस्ट्री से डिजिटल रूप से जुड़ेंगे किसान, डीएम ने की शीघ्र पंजीकरण कराने की अपील

काठगोदाम स्टेशन इंचार्ज धर्मानंद जोशी ने बताया कि अभी एसी बस में ऑनलाइन बुकिंग सेवा शुरू नहीं हुई है। यात्रियों को बस में बैठने के बाद ही टिकट मिलेगा। बाद में बस में ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू की जा सकती है।

Ad_RCHMCT