बड़ी खबर- उत्तराखंड में पति ने पत्नी को गोली मारकर की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सनसनीखेज घटना सामने आई है। गढ़वाल मंडल के रूद्रप्रयाग जिले के बसुकेदार तहसील के अमसारी गांव में एक महिला को उसके पति ने गोली मारकर हत्या कर दी। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के दो अधिकारी सम्मानित: डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक, एसपी हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

जानकारी के अनुसार, 26 वर्षीय राधिका, निवासी अमसारी गांव, अपने पति के साथ तलाक को लेकर विवाद में थी। शनिवार दोपहर महिला के पति राजीव ने उसे गोली मारकर फरार हो गया। 

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट: 233 CCTV और ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर

घायल राधिका को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रूद्रप्रयाग लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की मां बसुकेदार तहसील में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात हैं। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है, और आरोपी पति की तलाश जारी है।

Ad_RCHMCT