बड़ी खबर-(रामनगर) वन प्रभाग तथा भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की सयुंक्त टीम की स्टोन क्रेशरों पर छापेमारी,दो स्टोन क्रशर सीज

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-अवैध खनन को लेकर वन प्रभाग की कार्यवाही जारी है कुछ दिन पूर्व भी वन प्रभाग और खान विभाग की टीम ने अवैध खनन भंडारण को लेकर कई स्टोन क्रशर पर सील करने की कार्यवाही की थी।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा कैंप कार्यालय में सीएम धामी ने सुनीं जनसमस्याएं: त्वरित समाधान के दिए निर्देश; दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को बांटे सहायक उपकरण

अब शुक्रवार को तराई पश्चिमी वन प्रभाग तथा भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की सयुंक्त टीम द्वारा मै0 आशा स्टोन क्रेशर ग्राम बेंतखेडी, बाजपुर एवं मै0 ओंमकार इंफ्राटेक लिमिटेड ग्राम रत्नपुरी,बाजपुर मे सयुंक्त छापेमारी की गई।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में 'युवा संवाद': सीएम धामी बोले — "युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत"; बैंकों की ऋण प्रक्रिया सरल करने के निर्देश

छापेमारी के दोरान उक्त दोनो स्टोन क्रेशर मे स्टॉक से अधिक उप खनिज का भंडारण पाया गया तथा स्टोन क्रेशर के संचालन मे अनियमितता पायी गयीं। छापेमारी टीम द्वारा उक्त दोनो स्टोन क्रेशर को सीज कर दिया गया।

Ad_RCHMCT