बड़ी खबर-भारी मात्रा में गांजे के साथ काशीपुर के युवक को रामनगर पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन सहित किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

corbetthalchal ramnagar

SSP NAINITAL मीणा का नशे के तस्करों पर कड़ा प्रहार, लाखों का गांजा बरामद

रामनगर पुलिस ने 45 किलो अवैध गांजा के साथ एक तस्कर को दबोचा — स्कॉर्पियो वाहन से बरामद हुआ माल

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के कुशल निर्देशन में जनपद नैनीताल में चल रहे “Mission Drug Free Devbhoomi 2025” के तहत पुलिस लगातार नशे के खिलाफ सघन अभियान चला रही है।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब तस्करी के खिलाफ लालकुआं पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

इसी क्रम में रामनगर पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वाहन स्कार्पियो संख्या UK18 G-7100 से लगभग 45 किलो अवैध गांजा (कीमत ₹11,25,000 लगभग) बरामद किया गया।

प्रभारी निरीक्षक रामनगर श्री सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ढेला पुल मालधनचौड़ के पास चेकिंग में व्यस्त थे, तभी रामनगर की ओर से आती एक काले रंग की स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी ली गई। वाहन से तीन कट्टों में कुल 45 किलो गांजा बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो तय होगी जवाबदेही: भावना मेहरा

अभियुक्त हरजीत सिंह पुत्र गुरवचन सिंह निवासी उजाला अस्पताल के सामने, मानपुर थाना काशीपुर, उधम सिंह नगर को गिरफ्तार कर थाना कोतवाली रामनगर पर FIR संख्या–380/25 धारा 8/20/60 NDPS Act में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : फार्मर रजिस्ट्री से डिजिटल रूप से जुड़ेंगे किसान, डीएम ने की शीघ्र पंजीकरण कराने की अपील

पुलिस टीम:-उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार चौकी प्रभारी मालधनचौड़, उ0नि0 सुनील धानिक चौकी प्रभारी पिरूमदारा, का0 गोविन्द सिंह,का0 कविन्द्र सिंह,का0 मेघा चन्द्र

Ad_RCHMCT