बड़ी खबर-सांसद अजय भट्ट ने काठगोदाम और रामनगर से चलने वाली इस रेलगाड़ी को रेगुलर चलाने  को लेकर संसद मे उठाई मांग,देखिये वीडियो

ख़बर शेयर करें -

पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री को नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने लोकसभा सदन में काठगोदाम और रामनगर बांद्रा मुंबई तक चलने वाली रेलगाड़ी को रेगुलर चलाने की मांग की।

पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट ने लोकसभा सदन में शून्य काल के दौरान उठाए गए प्रश्न में कहा कि कुमाऊं मंडल से मुंबई के लिए काठगोदाम और रामनगर बांद्रा सप्ताह में एक दिन चलती है जबकि यहां से मुंबई और मुंबई से यहां पर्यटन के क्षेत्र में लोगों का आना-जाना बड़ी मात्रा में लगा रहता है इसलिए एक दिन ट्रेन का संचालन होना नाकाफी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडी लोककवियों की कविताओं पर संगीतमय प्रस्तुति: रामनगर में 1 नवंबर को सजेगी 'गीत पुराना कंठ नया' की महफिल

उन्होंने सदन के माध्यम से सरकार से मांग की है कि रामनगर से बांद्रा,और काठगोदाम से मुंबई तक के संचालित साप्ताहिक ट्रेन को रेगुलर या कम से कम सप्ताह में तीन दिन किया जाना चाहिए। जिससे कि पर्यटन के क्षेत्र में वह अन्य गतिविधियों में यात्रियों को पर्यटकों को सुविधा हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश
Ad_RCHMCT