बड़ी खबर-बैलपड़ाव चौकी में भीड़ उपद्रव, तोड़फोड़ प्रकरण में लापरवाही उजागर — चौकी प्रभारी बैलपड़ाव निलंबित

ख़बर शेयर करें -

corbetthalchal haldwani

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की बड़ी कार्यवाही

चौकी में भीड़ उपद्रव, तोड़फोड़ प्रकरण में लापरवाही उजागर — चौकी प्रभारी बैलपड़ाव निलंबित

दिनांक 23-10-2025 को पुलिस चौकी बैलपड़ाव में भीड़ द्वारा चौकी परिसर में घुसकर किए गए उपद्रव, चौकी में खड़े वाहन में तोड़फोड़ एवं हिंसात्मक घटनाक्रम के दौरान चौकी प्रभारी द्वारा समय रहते प्रभावी कार्यवाही न किए जाने तथा मूकदर्शक बने रहने की गंभीर लापरवाई पर एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा उच्च-स्तरीय जांच करवाई गई।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल: खुजेठी–पतलिया–बलना मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का शिलान्यास, 1.24 करोड़ से सुधरेंगे कई गांवों के हालात

जांच की अंतरिम रिपोर्ट में यह तथ्य सामने आया कि—

➡️ चौकी प्रभारी उ नि फिरोज आलम  भीड़ नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में पूर्णतः विफल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: पम्पापुरी समेत 4 कॉलोनियों के नियमितीकरण की राह हुई आसान, धारा 48 के तहत बंदोबस्ती और ड्रोन सर्वे पूरा

➡️ कर्तव्य पालन में घोर लापरवाही बरती गई एवं कानून-व्यवस्था संभालने में कोई प्रभावी प्रयास नहीं किया गया तथा मूकदर्शक बने रहे।

जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रभारी चौकी बैलपड़ाव उ0नि0 फिरोज़ आलम को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ: उत्तराखंड के सांस्कृतिक अतीत, धार्मिक वैभव और चिंतन धाराओं पर मंथन

नैनीताल पुलिस एवं एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने स्पष्ट संदेश दिया है कि—
कर्तव्य उल्लंघन व लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Ad_RCHMCT