बड़ी खबर- पुलिस कर्मी ने पत्नी से कर डाली मारपीट, एसएसपी ने किया निलंबित

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सिपाही के अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में शिकायत पर ऊधमसिंह नगर जिले के एसएसपी ने कड़ा एक्शन लेते हुए आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के घर पहुंचे सीएम धामी; परिजनों को किया सम्मानित, वीर सपूत को किया नमन

ऊधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मणिकांत मिश्रा ने पत्नी के साथ मारपीट के आरोप में कानि० गोविन्द आर्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस गंभीर मामले को देखते हुए एसएसपी ने विभागीय जांच का आदेश भी दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: रामदत्त जोशी अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग, राहुल दरम्वाल के नेतृत्व में युवाओं ने CMS को सौंपा ज्ञापन

 उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी दी कि यदि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी अपनी ड्यूटी के दौरान किसी पीड़ित, फरियादी, वादी या महिला के साथ दुर्व्यवहार या अभद्रता करता है, तो उसके खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Ad_RCHMCT