हल्द्वानी में भौतिक विज्ञान के ‘महागुरु’ का आगमन: प्रो. एच.सी. वर्मा ने सिखाए “खेल-खेल में भौतिकी” के मंत्र

ख़बर शेयर करें -

शिक्षा की नगरी हल्द्वानी के लिए एक ऐतिहासिक दिन रहा। भौतिक विज्ञान (Physics) की दुनिया में अपनी किताबों से करोड़ों छात्रों का भविष्य संवारने वाले पद्मश्री प्रो. एच.सी. वर्मा एमबीपीजी कॉलेज के भौतिक विज्ञान विभाग में पहुंचे।”

यह भी पढ़ें 👉  पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण

“कॉन्सेप्ट ऑफ फिजिक्स” के लेखक प्रो. वर्मा ने यहाँ आयोजित एक विशेष मंथन कार्यशाला ‘खेल-खेल में भौतिक विज्ञान के प्रयोग’ में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने बेहद सरल अंदाज में बताया कि विज्ञान जटिल नहीं, बल्कि हमारे आसपास की सादगी में छुपा है। उन्होंने कहा कि असली समझ वह है, जहाँ आप कठिन से कठिन सिद्धांत को भी सरल बना सकें।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सीमांत उत्तरकाशी का किया सघन दौरा: चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी की सामरिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा; महिला स्वयं सहायता समूहों और मेधावी छात्रों को किया प्रोत्साहित

इस कार्यक्रम का आयोजन प्रख्यात गणितज्ञ प्रो. नरेंद्र सिंह सिजवाली और उनकी टीम के सहयोग से किया गया। कार्यशाला में डॉ. हेमवती नंदन पांडे, डॉ. नवल किशोर लोहानी और कॉलेज के अन्य वरिष्ठ शिक्षाविदों ने विज्ञान को समाज की सेवा में समर्पित करने का संकल्प दोहराया।”

Ad_RCHMCT