शुक्रवार परेड में फिटनेस, अनुशासन और वैपन हैंडलिंग पर SSP नैनीताल का फोकस, उत्कृष्ट पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान

ख़बर शेयर करें -

आज दिनांक 15.05.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी द्वारा पुलिस लाइन नैनीताल में शुक्रवार परेड का आयोजन कर पुलिस जवानों की शारीरिक क्षमता, अनुशासन, ड्रिल, टर्नआउट एवं वैपन हैंडलिंग का निरीक्षण किया गया।

➡️ परेड में जनपद के विभिन्न थाना प्रभारियों, पुलिस लाइन, फायर सर्विस, सीपीयू, यातायात पुलिस, महिला पुलिस टोली, आर्म्ड पुलिस, नागरिक पुलिस, डॉग स्क्वायड एवं बम स्क्वायड द्वारा प्रतिभाग किया गया।

➡️ सभी पुलिस टोलियों को परेड ड्रिल, शस्त्र संचालन एवं आपात परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया से संबंधित अभ्यास कराया गया तथा जवानों की कार्यकुशलता एवं सामंजस्य का आंकलन किया गया।

➡️ वैपन हैंडलिंग हेतु प्रयोगशाला का आयोजन किया गया, उत्कृष्ट वैपन हैंडलिंग एवं बेहतर प्रदर्शन करने पर हे.कानि0 परमजीत, कानि0 स.पु.धनी चन्द, कानि0 अजय त्रिकोटी, कानि0 अनीश राणा , कानि0 विशन,कानि. टीपी मनोज पंत,कानि0 ना.पु. जे.डी. सिंह ,कानि0 मो. सादिक, कानि0 हिमांशु गुणवंत ,कानि0 हीरा राणा,म0कानि. पूनम राणा,म0कानि0 अनुराधा रौकली को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पीएनजी महाविद्यालय रामनगर की अनूठी पहल, स्कूलों में निशुल्क योग शिविरों के माध्यम से समाज को स्वास्थ्य के प्रति कर रहे सजग।

➡️ शुक्रवार परेड एवं नियमित ड्रिल का मुख्य उद्देश्य पुलिस जवानों को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से मजबूत एवं तनावमुक्त बनाए रखना है, ताकि वे प्रत्येक चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में पूर्ण आत्मविश्वास एवं संयम के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें।

➡️ फिट, अनुशासित एवं सकारात्मक पुलिस बल ही बेहतर कानून व्यवस्था, त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया एवं प्रभावी जनसेवा सुनिश्चित कर सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: एनटीए ने रद्द की 3 मई को आयोजित NEET (UG) 2026 की परीक्षा, जल्द घोषित होंगी नई तारीखें।

➡️ SSP द्वारा सभी पुलिस कर्मियों को वैपन हैंडलिंग, अनुशासन, व्यवहार कुशलता एवं टीम भावना के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।

➡️ महिला पुलिस कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर, सशक्त एवं हर परिस्थिति से निपटने के लिए पूर्ण रूप से सक्षम बनने का संदेश दिया गया।

➡️ परेड उपरांत SSP द्वारा मैस, पुलिस कैंटीन, सीपीसी कैंटीन एवं एमटी शाखा का निरीक्षण एवं पुलिस लाईन नैनीताल का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

➡️ मैस प्रभारी को जवानों के लिए पौष्टिक भोजन, स्वच्छता, मौसमी सब्जियां एवं शुद्ध पहाड़ी व्यंजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

➡️ सरकारी वाहनों की फिटनेस, लॉग बुक एवं मेंटीनेंस की समीक्षा करते हुए सभी प्रभारियों को वाहनों को सड़क सुरक्षा मानकों के अनुरूप दुरुस्त रखने तथा नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  कृष्णापुर में भूस्खलन का खतरा टालने के लिए एक्शन में कुमाऊं आयुक्त, विशाल बोल्डरों को तकनीक से हटाने के दिए निर्देश।

➡️ SSP नैनीताल द्वारा पुलिस लाइन परिसर की साफ-सफाई, अनुशासन एवं व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस दौरान एसपी नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्र,एसपी हल्द्वानी श्री मनोज कत्याल, श्रीमती अंजना क्षेत्राधिकारी नैनीताल, सीओ हल्द्वानी , श्री अमित कुमार, सीओ रामनगर श्री सुमित पांडे, श्री रविकांत सेमवाल क्षेत्राधिकारी भवाली , श्री अंकित थपलियाल CO (UT), श्री विनय सिंह CO (UT), प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन श्री हरकेश सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

मीडिया सेल
जनपद नैनीताल

Ad_RCHMCT