जनता की सुरक्षा और सुविधा हमारी प्राथमिकता!
लालकुआं एवं हल्दूचौड़ क्षेत्र के प्रवास के दौरान स्थानीय निवासियों द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्ट्रीट लाइटें बंद होने की समस्या से अवगत कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए देर रात्रि तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया।
अंधेरे के कारण हाईवे पर आवाजाही करने वाले यात्रियों और स्थानीय लोगों को हो रही असुविधा को देखते हुए मौके से ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देशित किया गया है कि इस समस्या का शीघ्र और स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए ताकि भविष्य में मार्ग पर सुरक्षा बनी रहे।




