उत्तराखंड में UCC की पहली आपराधिक एंट्री, हरिद्वार में पति और ससुराल पक्ष पर लागू हुईं समान नागरिक संहिता की धाराएं।

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड: देश के पहले समान नागरिक संहिता (UCC) कानून के तहत पहली चार्जशीट दाखिल!

हरिद्वार के बुग्गावाला थाने में दर्ज एक मामले में उत्तराखंड पुलिस ने ऐतिहासिक कार्यवाही की है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने जानकारी दी कि एक पीड़िता द्वारा पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम मोदी के आह्वान पर नवीन ठाकुर की अनूठी मुहिम: 4000 किमी साइकिल चलाकर पेश की मिसाल, जे.पी. नड्डा ने किया उत्साहवर्धन

मामले की मुख्य बातें:

  • प्रारंभिक कार्यवाही: शुरुआत में मामला IPC (BNS), दहेज प्रतिषेध अधिनियम और मुस्लिम विवाह अधिनियम 2019 के तहत दर्ज किया गया था।
  • UCC का प्रयोग: विवेचना के दौरान पाया गया कि राज्य में लागू नई समान नागरिक संहिता (UCC) के तहत भी आरोप बनते हैं। इसके बाद मामले में धारा 32(1)(2) और 32(1)(3) जोड़ी गईं।
  • ऐतिहासिक कदम: कल इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। यह उत्तराखंड का पहला मामला है जहाँ UCC के प्रावधानों को लागू किया गया है, जिसमें सिविल कोर्ट के दंड भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: कर्णप्रयाग झड़प मामले में चार निहंग सिखों को मिली जमानत

राज्य में कानून के समान अधिकार सुनिश्चित करने की दिशा में यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Ad_RCHMCT