एसएसपी नैनीताल का पुलिस लाइन में ‘सरप्राइज’ निरीक्षण; अब पुलिस परिवारों को घर बैठे मिलेगी सीपीसी कैंटीन की सुविधा।

ख़बर शेयर करें -

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने किया पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण

व्यवस्थाओं को सुधारा, नवाचारों पर दिया जोर–अब पुलिस कर्मियों के लिए होगी सीपीसी कैंटीन की डोर–टू–डोर सेवा

प्रैस नोट

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नैनीताल, डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा आज पुलिस लाइन नैनीताल का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने पुलिस कल्याण, अनुशासन और संसाधनों के रखरखाव का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया गया, वहीं कमियों पर तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए।

1. राशन शॉप: अब सुबह 6:30 बजे से मिलेगी सुविधा

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने पुलिस परिवार के बच्चों की सुविधा को प्राथमिकता दी।

▫️समय में बदलाव: स्कूल जाने वाले बच्चों के नाश्ते व अन्य जरूरतों को देखते हुए राशन शॉप खुलने का समय सुबह 7:00 बजे से घटाकर 6:30 बजे कर दिया गया है।

▫️पहाड़ी उत्पादों को बढ़ावा: कैंटीन में स्थानीय उत्पादों जैसे मडवा, झींगोरा और लाल चावल की उपलब्धता बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

▫️गुणवत्ता जांच: सभी खाद्य पदार्थों की एक्सपायरी डेट और गुणवत्ता की सघन जांच की गई।

2. नई पहल: डोर–टू–डोर ‘मोबाइल सीपीसी कैंटीन’

पुलिस परिवारों की सुविधा के लिए एसएसपी ने एक महत्वपूर्ण नवाचार की घोषणा की। जनपद के समस्त सरकारी पुलिस आवासों (Police Colonies) में अब हफ्ते में एक बार मोबाइल सीपीसी कैंटीन जाएगी, ताकि कर्मचारियों के परिजनों को दूर न जाना पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्रिमंडल बैठक: सीएम धामी ने ऊर्जा-ईंधन बचत के लिए वर्क फ्रॉम होम, नो व्हीकल डे, EV नीति व प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के महत्वपूर्ण निर्णय लिए।

3. परिवहन (MT) शाखा: सर्च लाइट न होने पर जताई नाराजगी

वाहनों के निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने सुरक्षा उपकरणों पर विशेष ध्यान दिया:

▫️तल्लीताल और मल्लीताल के वाहनों में सर्च लाइट न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई और तत्काल नई सर्च लाइट लगवाने के निर्देश दिए।

▫️मुलजिम वाहनों के लॉक और सुरक्षा जाली की गहनता से जांच की गई।

4. शस्त्रागार (Armoury) का निरीक्षण: एंटी रायट उपकरणों की टेस्टिंग
सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने हेतु एसएसपी ने शस्त्रागार का बारीकी से निरीक्षण किया:

▫️आर्म्स एम्युनिशन की जांच: सभी आधिकारिक शस्त्रों और गोला-बारूद की क्रियाशीलता को जांचा गया।

▫️फायरिंग टेस्ट: दंगा नियंत्रण उपकरणों (Anti-Riot Equipment) की कार्यक्षमता परखने के लिए उनका फायरिंग टेस्ट भी किया गया।

एसएसपी ने आर्मरर को निर्देश दिए कि सभी शस्त्रों की नियमित सफाई और समय-समय पर तकनीकी जांच सुनिश्चित की जाए ताकि आपात स्थिति में वे पूरी तरह तैयार रहें।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल की अनूठी पहल: बड़े वाहनों को छोड़ मोटरसाइकिल से निकले डॉ. मंजूनाथ टी.सी., दिया ईंधन संरक्षण का संदेश

5. बैरक, प्रवास एवं भोजन सुविधाएं: स्वच्छता पर जोर

पुलिसकर्मियों के जीवन स्तर और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने बैरकों का निरीक्षण किया:

▫️एसएसपी ने जवानों के रहने के स्थान (बैरकों) में स्वच्छ पेयजल (Clean Water) और बेहतर वेंटिलेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

▫️कर्मचारी मैस के निरीक्षण के दौरान मेस प्रभारी को पुलिस कर्मियों के लिए उच्च गुणवत्ता वाला भोजन, मोटे अनाज तथा सीजनल सब्जियों से युक्त पौष्टिक आहार तैयार करने के दिए निर्देश।

▫️परिसर में साफ-सफाई और हाइजीन का विशेष ध्यान रखने को कहा गया ताकि जवानों को तनावमुक्त और स्वस्थ वातावरण मिल सके।

6. जिम(व्यायामशाला) का होगा कायाकल्प

पुलिसकर्मियों की फिटनेस के लिए जिम (व्यायामशाला) में निम्नलिखित सुधारों के निर्देश दिए गए:

▫️बेंचों के कुशन बदलना और पूरी यूनिट की डेंटिंग-पेंटिंग कराना।

▫️व्यायाम के दौरान बेहतर माहौल के लिए बढ़िया म्यूजिक सिस्टम स्थापित करना।

7. पुलिस लाइन कार्यालय का बारीकी से निरीक्षण किया गया। संबंधित प्रभारी को रजिस्टरों का सुव्यवस्थित रखरखाव, सभी पत्रावलियों को अध्यावधिक रखने के निर्देश दिए गए।

8. उत्कृष्ट कार्य हेतु ‘कैश रिवॉर्ड’

अनुशासन और बेहतर रखरखाव के लिए एसएसपी ने पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन किया:

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में UCC की पहली आपराधिक एंट्री, हरिद्वार में पति और ससुराल पक्ष पर लागू हुईं समान नागरिक संहिता की धाराएं।

▫️गार्ड सलामी: शानदार टर्नआउट दिखाने वाले जवानों को नकद पुरस्कार दिया गया।

▫️वाहन रखरखाव: बेहतरीन वाहन मेंटेनेंस के लिए निम्नलिखित चालकों को पुरस्कृत किया गया:

✴️ का० रणजीत कम्बोज (चालक, क्षेत्राधिकारी रामनगर)
✴️ हे०कां० जीवन लाल (चालक, क्षेत्राधिकारी नैनीताल)
✴️ कां० सचिन शर्मा (चालक, एसएचओ रामनगर)

▫️ प्रशिक्षणाधीन मुख्य आरक्षी ना०पु० पुष्पेंद्र सिंह रावत के प्रशिक्षण रजिस्टर का अवलोकन करने पर लेखन कार्य तथा रखरखाव की विशेष रूप से प्रशंसा की गई।

इसके उपरांत पुलिस लाइन नैनीताल में एसएसपी ने पुलिस कार्मिकों का आदेश कक्ष भी लिया।

निरक्षण के दौरान एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने स्पष्ट किया कि पुलिसकर्मियों का कल्याण और संसाधनों की उच्च गुणवत्ता उनकी प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान एसपी नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्र,एसपी हल्द्वानी श्री मनोज कत्याल, सीओ हल्द्वानी श्री अमित कुमार, सीओ रामनगर श्री सुमित पांडे, सीओ भवाली श्री रविकांत सेमवाल, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन श्री हरकेश सिंह, श्री राजकुमार बिष्ट निरीक्षक पुलिस दूर संचार नैनीताल, प्रधान लिपिक, आंकिक, आशुलिपिक, वाचक तथा PRO सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

मीडिया सैल
नैनीताल पुलिस।

Ad_RCHMCT