बड़ी खबर-(रामनगर) सीएम धामी ने गर्जिया देवी मंदिर के मुख्य टीले की सुरक्षात्मक कार्य योजना के लिए रूपये 579.11 लाख की वित्तीय स्वीकृति की प्रदान

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद नैनीताल के विकासखण्ड रामनगर स्थित गर्जिया देवी मंदिर के मुख्य टीले को आपदा प्रबंधन के तहत कोसी नदी की बाढ़ से बचाव हेतु सुरक्षात्मक कार्य योजना के लिए रूपये 579.11 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर क्रय-विक्रय सहकारी समिति में इतिहास दर्ज: पूजा रावत बनीं पहली महिला अध्यक्ष, पुष्पा चिलवाल ने जीता उपाध्यक्ष का पद

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जनपद उत्तरकाशी की नगर पंचायत पुरोला को तृतीय श्रेणी की नगर पालिका परिषद् के रूप में उच्चीकरण/वर्गोत्थान किये जाने हेतु पर भी सहमति प्रदान की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  नशे के खिलाफ उत्तराखंड में छिड़ेगा संयुक्त जन जागरण अभियान: डी.के. जोशी संयोजक और ताराचंद घिल्डियाल बने सह-संयोजक

मुख्यमंत्री द्वारा नगर पंचायत कालाढूंगी, जिला नैनीताल को तृतीय श्रेणी की नगर पालिका परिषद के रूप मे उच्चीकरण/वर्गोत्थान किये जाने संबंधी प्रस्ताव को भी अनुमोदन प्रदान कर दिया गया है। वर्तमान में नगर पंचायत कालाढूंगी की अनुमानित जनसंख्या लगभग 18000 से अधिक है। इस संबंध में पूर्व में कैबिनेट द्वारा अनुमोदन प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया था।

Ad_RCHMCT