बड़ी खबर-(रामनगर) बाघ के हमले से मादा हाथी चट्टान से फिसल कर घायल, इलाज के दौरान मौत

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal Corbet tiger reserve Corbet National Park मंगलवार को ढ़ेला रेंज अन्तगर्त ढेला हिल ब्लाक के ढेला पश्चिमी बीट के कक्ष सख्या 02 के पथरुवा सोत में प्रातः लगभग 11:00 बजे गश्त के दौरान एक वयस्क मादा हाथी घायल अवस्था में पड़ी हुई देखी गई जिसको बाघ द्वारा घायल भी किया गया था तथा प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि घायल मादा हाथी बाघ के हमले के कारण चट्टान से फिसल कर घायल हुई थी। गश्ती दल द्वारा मौके पर प्रत्यक्ष बाघ को घायल हाथी के समीप देखा गया था। तत्काल घटना की सूचना उच्चाधिकारियों व वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी कार्बेट टाइगर रिजर्व रामनगर की दी गई। सूचना पर उच्चाधिकारियों व वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी द्वारा घायल मादा हाथी का निरीक्षण कर मौके पर ही उपचार आरम्भ किया गया व विभागीय हाथियों की मदद से घायल मादा हाथी को उठाने का काफी प्रयास किया गया, किन्तु मादा हाथी उठ नहीं पाई। तपश्चात् घायल हाथी का मौके पर सत्त निगरानी कि जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडी लोककवियों की कविताओं पर संगीतमय प्रस्तुति: रामनगर में 1 नवंबर को सजेगी 'गीत पुराना कंठ नया' की महफिल

किन्तु बुधवार को दोपहर उक्त घायल हाथी की मृत्यु हो गई, जिसके मौके पर सभी अंग सुरक्षित है, मृत मादा हाथी का मौक पर ही निर्धारित मानको व नियमानुसार उच्चाधिकारियों, एन०जी०ओ० के प्रतिनिधियों तथा स्टाफ की उपस्थिति में पशुचिकित्सको के पैनल द्वारा शव विच्छेदन की कार्यवाही कर शव निस्तारित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो तय होगी जवाबदेही: भावना मेहरा

मौके पर निम्न अधिकारी/कर्मचारी, एन०जी०ओ० के प्रतिनिधी उपस्थित रहे-

1. श्री राहुल मिश्रा. (मा०व० से०) उपनिदेशक कार्बेट टाइगर रिजर्व रामनगर।

2. श्री बिन्दर पाल, उप प्रभागीय वनाधिकारी कालागढ.

3. डॉ दुष्यंत शर्मा वरिष्ठ पशुचिकित्साधिकारी कार्बेट टाइगर रिजर्व ।

4. डॉ०. राहुल सती, वरिष्ठ पशुचिकित्साधिकारी पश्चिमी वृत्त।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

5. श्री भान प्रकाश हर्बोला वन क्षेत्राधिकारी ढेला

6. डॉ मिराज अनवर, समन्वयक प्रजाति संरक्षक कॉर्डिनेटर

7. श्री दीपक कुमार, प्रतिनिधि द कार्बेट फाउन्डेशन

8. श्री मो० यासीन, प्रतिनिधि द कार्बेट फाउन्डेशन

9. श्री नवीन चन्द्र पपनै, वन दरोगा

10. श्री संतोष डांगी वन दरोगा

11. कु० पूजा तिवारी वन दरोगा

12. श्री मनवर सिंह वन आरक्षी

13. श्री हरेन्द्र सिंह नेगी वन आरक्षी

14. श्री सुरजीत सिंह वन आरक्षी

15. श्री नरेन्द्र सिंह दैनिक श्रमिक

16. श्री संतोष मेहरा दैनिकश्रमिक

Ad_RCHMCT