बड़ी खबर-शिक्षा विभाग के इतने शिक्षकों को मिलेगा पुरानी पेंशन योजना का लाभ

ख़बर शेयर करें -

शिक्षा विभाग के 97 शिक्षकों को मिलेगा पुरानी पेंशन योजना का लाभ

छूट गए शिक्षकों के लिए भी शीघ्र की जाएगी पहल

सूबे में 1 अक्टूबर 2005 की विज्ञप्ति के आधार पर पुरानी पेंशन बहाली के मामले में जिले के शिक्षकों को भी बड़ा तोहफा मिला है निदेशक कोषागार, पेंशन एवं हकदारी देहरादून द्वारा जारी आदेश में इन शिक्षकों को अब नई पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिलेगा वही कुछ तकनीकी कारणों से छूट गए शिक्षकों के प्रकरण में आपत्ति होने के कारण उनका अनुमोदन नहीं हो पाया।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': सीएम धामी ने छात्रों से किया सीधा संवाद; बोले—'नौकरी खोजने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा'

इस आशय की जानकारी देते हुए उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश संयोजक मनोज तिवारी ने बताया कि विज्ञप्ति से आच्छादित जनपद नैनीताल के अधिकांश शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिल चुका है कुछ शिक्षकों के मामले में अभिलेख पूरे नहीं होने के कारण जो आपत्ति लगी है शीघ्र ही उसका भी निस्तारण कर इन शिक्षकों को भी पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार के ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित करेगी राज्य सरकार: सीएम पुष्कर सिंह धामी

उल्लेखनीय है की नई 1 अक्टूबर 2005 के शासनादेश से पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना का विकल्प प्रस्तुत करने पर कार्मिक को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जाना था, जिसे लेकर लंबे समय से पत्रावलियां गतिमान थी जिसको लेकर शिक्षक प्रतिनिधि कमल चौहान एवं सेवानिवृत प्रधानाध्यापक जावेद द्वारा लगातार इस मामले के प्रयास जारी रखे गए अंततः सफलता मिलने से जिले के शिक्षकों में खुशी का माहौल है।

श्री तिवारी ने इन दोनों ही शिक्षकों के विशेष प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शीघ्र ही छूट गए शिक्षकों की भी विशेष पैरवी कर उन्हें भी पुरानी पेंशन योजना में सम्मिलित करवा लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, उत्तराखंड में सहकारिता विकास पर हुई विस्तृत चर्चा


शिक्षकों को उनका वाजिब हक मिलने की कार्रवाई का संगठन स्वागत करता है शीघ्र ही इससे छूट गए शिक्षकों के लिए भी विशेष पैरवी कर उन्हें पुरानी पेंशन योजना में शामिल करवा लिया जाएगा।
मनोज तिवारी प्रांतीय संयोजक उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ।

Ad_RCHMCT