बड़ी खबर-सख्त चैकिंग,सुखद नतीजा,जगाधरी हरियाणा से चोरी,हरिद्वार से बरामद,पढ़िये पूरी खबर

ख़बर शेयर करें -

पूरे भारतवर्ष में त्योहारों का दौर शुरु होते ही हर संदिग्ध को टटोलने के लिए हरिद्वार पुलिस का चैकिंग अभियान भी तेजी से चल रहा है ताकि त्योहारों के मौसम में किसी भी नकारात्मक तत्व को सिर उठाने का या माहौल खराब करने का मौका न मिले।

इसी चैकिंग अभियान के दौरान मुख्य हरिद्वार के चण्डीचौक से देहरादून की ओर भागे युवकों को जब चैकिंग कर रही पुलिस टीम ने दबोचा तो जानकारी मिली कि गाड़ी का नम्बर कुछ और था और चैसिस नम्बर कुछ और।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का आधार: 'हिमालयन संस्कृति' पत्रिका के विमोचन पर बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

चैसिस नम्बर के जरिए हरिद्वार पुलिस वाहन स्वामी तक पहुंची तो पता चला कि ये बाइक तो पिछले बरस ही चोरी हो गई थी। तमाम जगह तराशने करने के बाद वाहन स्वामी ने थाना जगाधरी हरियाणा में बाइक चोरी का मुकदमा लिखवाया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर महिला की फोटो पर अश्लील टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने उक्त वाहन सहित चालक और पीछे बैठे युवक को चौकी रोडीबेलवाला में दाखिल किया।

वाहन वापस मिलने की आस छोड़ चुके वाहन स्वामी ने सजग चैकिंग कर वाहन बरामद करने पर हरिद्वार पुलिस का आभार जताते हुए कार्यशैली की प्रशंसा की।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच सादगी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया अपना जन्मदिन; केक काटकर साझा कीं खुशियां

बाइक सवारों का विवरण-
1- सूरज S/O तेजपाल निवासी बादशाही थाना मिर्जापुर उत्तर प्रदेश
2- प्रकाश कुमार S/O अशोक कुमार निवासी नई बस्ती थाना गंगनर रुड़की

Uttarakhand Police,Traffic Police Haridwar,TheftRecovery,UKPoliceStrikeOnCrime,haryanapolice

Ad_RCHMCT