बड़ी खबर-उत्तराखंड के पहाड़ो में पहुँची ये मशहूर अभिनेत्री,कहा-मेरा दिल कही दूर पहाड़ों में खो गया

ख़बर शेयर करें -

बॉलीवुड में मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर इस समय उत्तराखंड के सुंदर वादियों में अपना समय बिता रही है और अभिनेत्री करिश्मा कपूर के द्वारा उत्तराखंड की वादियों में बताते हुए कुछ फोटो उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर भी की गई है जानकारी के अनुसार करिश्मा कपूर ने ऋषिकेश से फ़ोटो वीडियो शेयर की है और उन्होंने तीर्थनगरी ऋषिकेश में गंगा किनारे बिताए समय को अपने इंस्टाग्राम हैंडल के माध्यम से अपने प्रशंसकों और फालोवर्स के साथ साझा किया। जिसमें उन्होंने कई फोटो और रील वीडियो अपलोड किए है। इनमें से एक वीडियो रील गंगा के तट पर पानी के साथ अटकेलियां करते हुए साझा किया गया है। Karisma Kapoor ने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि ‘मेरा दिल कहीं दूर पहाड़ों में खो गया है।’

यह भी पढ़ें 👉  वन अधिकारी केवल प्रशासनिक अधिकारी नहीं, बल्कि 'प्रकृति के प्रहरी' हैं: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी; इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन पर जोर




मेरा दिल कही दूर पहाड़ों में खो गया..

इन फोटो के साथ करिश्मा कपूर ने कैप्शन में लिखा है कि ‘मेरा दिल दूर कहीं पहाड़ों में खो गया है।’करिश्मा कपूर फोटो दो दिन पुराने हैं। जबकि उनका वीडियो सोमवार की सुबह का है। गंगा तट पर शूट की गई इस वीडियो रील में वह अलग-अलग पोज में नजर आ रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ​राइंका ढेला में मनी कवि त्रिलोचन और चंद्रकुंवर बर्त्वाल की जयंती, कविता पाठ से गूंजा परिसर



इतना ही नहीं करिश्मा कपूर ने वीडियो क्लिप के साथ लिखा कि ‘यही वह स्थान है जो आत्मा को ईंधन देता है’। साथ ही कुछ इमोजी भी उन्होंने इसके कैप्शन के साथ पोस्ट की है।

यह भी पढ़ें 👉  बिजनेस टुडे के BTIndia@100 कार्यक्रम में सीएम धामी ने रखा उत्तराखंड का विकास मॉडल; 30 नई नीतियां, मजबूत कनेक्टिविटी और ₹2000 करोड़ से अधिक का स्टार्टअप इकोसिस्टम


यही नहीं करिश्मा कपूर ने उत्तराखंड की हसीन वादियों में ली गई कुछ फोटो को भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया हैं, जिसमें वह पहाड़ की वादियों में हरियाली के बीच सफेद व लाल रंग के सलवार कुर्ते में नजर आ रही है। पीछे खूबसूरत पहाड़ और सूर्योदय या सूर्यास्त का मनोहरी दृश्य नजर आ रहा है।

Ad_RCHMCT