सीएम ने भगवान महावीर व डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर चित्र के ऊपर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में भगवान महावीर एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह की शिक्षा देने वाले जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर जी द्वारा दी गयी शिक्षा समस्त मानव समाज के कल्याण हेतु सदैव पथ प्रदर्शक का कार्य करती रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन: 2.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भेजा विजन; 140 श्रेष्ठ विचारों पर सीएम धामी करेंगे सीधा संवाद

भगवान महावीर अहिंसा और त्याग की प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर एक महान विचारक थे, उन्होंने समाज में सबको समान अधिकार दिलाने के लिए अपना जीवन समर्पित किया।

यह भी पढ़ें 👉  रिवर्स पलायन को गति देने के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री धामी; पलायन निवारण आयोग की बैठक में दिए निर्देश

उन्होंने सामाजिक भेदभाव को दूर करने और समानता का सिद्धांत लागू करने के लिए भारतीय संविधान का मार्ग चुना।

Ad_RCHMCT