बड़ी खबर-UKPSC ने इस भर्ती परीक्षा से संबंधित जारी की नई Update,पढ़ें………..

ख़बर शेयर करें -

असिस्टेंट प्रोफेसर (राजकीय महाविद्यालय) चयन-2021

UKPSC Latest Update: असिस्टेंट प्रोफेसर (राजकीय महाविद्यालय) चयन-2021 के विज्ञापन दिनांक 04 दिसम्बर, 2021, विज्ञप्ति दिनांक 19 जनवरी, 2022 एवं दिव्यांगजन के पदों हेतु शुद्धिपत्र दिनांक 23 दिसम्बर, 2022 द्वारा प्राप्त ऑनलाइन आवेदन पत्रों में अंकित ए०पी०आई० स्कोर के आधार पर असिस्टेंट प्रोफेसर, भूगोल (Geography) के लिए संशोधित शार्टलिस्टिंग परिणाम दिनांक 04 मार्च, 2024 को घोषित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल: मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में 'प्रगति पोर्टल' का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, विकास योजनाओं की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश

जिसमें सफल अभ्यर्थियों से दिनांक 18 मार्च, 2024 तक अभिलेख प्राप्त किये गये थे। प्राप्त अभिलेखों की सन्निरीक्षा के क्रम में असिस्टेंट प्रोफेसर, भूगोल (Geography) विषय के लिए अनर्ह सूची, अभ्यर्थन निरस्त सूची एवं अधिमानी अर्हता विषयक सूचना से संबंधित सूचियों को आयोग की Website: psc.uk.gov.in पर प्रसारित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  जय बाबा नीम करौली: कैंची धाम में कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़, नैनीताल पुलिस की चाक-चौबंद सुरक्षा।

अनर्ह सूची एवं अधिमानी अर्हता सूची के संबंध में अभ्यर्थियों को साक्ष्यों सहित दिनांक 13 मई, 2024 (सोमवार) तक अभिलेख / प्रमाण-पत्र / प्रत्यावेदन आयोग कार्यालय में प्रस्तुत करने का अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। अन्तिम तिथि 13 मई, 2024 (सोमवार) के पश्चात् अभ्यर्थियों के इस विषय में प्राप्त किसी भी अभिलेख / प्रत्यावेदन/प्रमाण-पत्र पर विचार नहीं किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और फैक्ट्री निजीकरण को लेकर सड़क पर उतरे युवा, मंत्री सुबोध उनियाल के घेराव के बाद दी सख्त चेतावनी

साथ मे यह भी सूचित किया जाता है है की अभ्यर्थी को डाक द्वारा कोई भी सूचना प्रदान नहीं की जायेगी।

Ad_RCHMCT