बड़ी खबर-(उत्तराखंड) बांग्लादेशी मां-बेटे आए पकड़ में, राजदार पति भी दबोचा, रूबिना से बनी थी रूबी देवी

ख़बर शेयर करें -

चारधाम यात्रा के दृष्टिगत मुस्तैद हरिद्वार पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के आदेश पर जिलेभर में चलाए जा रहे सघन सत्यापन अभियान का निकला सकारात्मक रुझान

बांग्लादेशी मां-बेटे आए पकड़ में, राजदार पति भी दबोचा

आरोपी महिला अपने बेटे को लेकर अवैध  रूप से भारत में हुई थी दाखिल

नया शौहर और नया शहर, फर्जी पहचान-पत्र लेकर झोपड़ी को बनाया था आशियाना

रूबिना से बनी थी रूबी देवी, बरेली पीलीभीत के रहने वाले सेकेंड हसबैंड ने बनाया  आधार कार्ड और पैन कार्ड

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

बांग्लादेश में रह रहे भाई और पिता से भी था संपर्क, मोबाईल से साक्ष्य बरामद

पति-पत्नी और बेटे को पकड़ा गया है, घुसपैठ से जुड़ा मामला होने के चलते हम बारीकी से पूरे मामले को जांच रहे हैं- एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल

प्रचलित चार धाम यात्रा के दृष्टिगत कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा जारी निर्देशों पर पूरे जिले में चलाए जा रहे सत्यापन अभियान के तहत कोतवाली हरिद्वार पुलिस एवं अभिसूचना ईकाई ने कल दिनांक 16.05.2025 को रोड़ीबेलवाला क्षेत्र में बनायी गई झोपड़ी में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी मां-बेटे एवं उक्त महिला के भारतीय पति को दबोचा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडी लोककवियों की कविताओं पर संगीतमय प्रस्तुति: रामनगर में 1 नवंबर को सजेगी 'गीत पुराना कंठ नया' की महफिल

बांग्लादेश निवासी महिला अपने 05 वर्षीय बेटे को लेकर करीब 10 वर्ष पहले भारत में अवैध रूप से  दाखिल हुई थी और भारतीय में बरेली पीलीभीत के रहने वाले नागरिक संतोष दुबे से शादी कर  आधार कार्ड और पैन कार्ड बनाकर झोपड़ी में रह रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो तय होगी जवाबदेही: भावना मेहरा

पुलिस टीम ने आरोपित के कब्जे से 01 मोबाईल फोन, 02 आधार कार्ड मूल, आधार कार्ड छायाप्रति 04 वर्क, पैन कार्ड छायाप्रति 02 वर्क व 01 प्रार्थना पत्र बरामद करते हुए आरोपी पति-पत्नी व बेटे को हिरासत में लिया। विधिक कार्रवाई जारी है।

Uttarakhand Police Uttarakhand Traffic Police -Traffic Directorate Garhwal Range  Uttarakhand Police District Magistrate Haridwar Uttarakhand DIPR Haridwar Traffic Police bangladeshi Verification

Ad_RCHMCT