बड़ी खबर-(उत्तराखंड) भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में भी कल स्कूलों मे अवकाश, पढ़े आदेश

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal Bageshwar भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा निर्गत मौसम पुर्वानुमान दिनांक 13.08.2025 के अनुसार दिनांक 14.08.2025 को राज्य के समस्त जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने/गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की सम्भावना व्यक्त करते हुए अलर्ट जारी किया गया है। तद्‌क्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक 14.08.2025 (बृहस्पतिवार) को जनपद अन्तर्गत समस्त् शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक) तथा ऑगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  एकल महिलाओं के लिए वरदान बनी 'मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना': द्वितीय चरण का शुभारंभ; 488 महिलाओं के खातों में ₹2.76 करोड़ की राशि हस्तांतरित

अतः मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी चेतावनी के दृष्टिगत दिनाँक 14.08.2025 (वृहस्पतिवार) को जनपद बागेश्वर अन्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय में (कक्षा 01 से 12 तक) एवं ऑगनबाड़ी केन्द्र बन्द रहेगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी, बागेश्वर तद्नुसार आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करेगें।

यह भी पढ़ें 👉  न्याय की मांग: स्व. दयानंद टम्टा की हत्या के खिलाफ लखनपुर में श्रद्धांजलि सभा और कैंडल मार्च

विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

Ad_RCHMCT