बड़ी खबर-(उत्तराखंड) भारी बारिश का ऑरेंज आलर्ट, इस जिले मे स्कूलों में शनिवार को अवकाश घोषित, आदेश जारी

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal Udham Singh Nagar। आदेश ।।

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 29 अगस्त 2025 से 04 सितम्बर 2025 तक उत्तराखण्ड राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं औसत से अधिक वर्षा एवं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र दौर होने की सम्भावना व्यक्त की गयी हैं। (ऑरेंज आलर्ट)

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडी लोककवियों की कविताओं पर संगीतमय प्रस्तुति: रामनगर में 1 नवंबर को सजेगी 'गीत पुराना कंठ नया' की महफिल

उक्तानुसार भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून से जारी मौसम पूर्वानुमान / चेतावनी तथा पर्वतीय जनपदों में हो रही लगातार वर्षा से जनपद ऊधम सिंह नगर अन्तर्गत नदी-नालों का जलस्तर अधिक बढ़ने की सम्भावना के दृष्टिगत आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की धारा-30 (2) में प्रदत्त शक्तियों और कृत्य के आधार पर छात्रहित एवं बाल्यहित को देखते हुए जनपद ऊधमसिंह नगर अन्तर्गत (कक्षा 01 से 12 तक संचालित) समस्त राजकीय/परिषदीय/ सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों एवं समस्त आंगनबाडी केन्द्रो का संचालन दिनांक 30-08-2025 (शनिवार) को बन्द रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

अतएव निर्देशित किया जाता है कि समस्त तहसील एवं सम्बन्धित विभाग उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराना सुनिश्चित करें। यदि कोई विद्यालय उक्त आदेश की अवहेलना करता है तो आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 के अन्तर्गत उनके विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। दिनांक- अगस्त, 2025।

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो तय होगी जवाबदेही: भावना मेहरा

(नितिन सिंह भदौरिया) जिलाधिकारी/अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, ऊधमसिंह नगर।

Ad_RCHMCT