बड़ी खबर-उत्तराखंड एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता,1 और आरोपी गोवा से गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

आयोग के द्वारा पेपर लीक मामले में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती में एसटीएफ द्वारा एक और आरोपी की गिरफ्तारी की गई है। बता देें कि पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तगण से पूछताछ और साक्ष्यों पर एसटीएफ की एक टीम को संदिग्ध की जानकारी के लिए गोवा भेजा गया था,

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पारंपरिक आभूषणों को मिलेगी 'लोकल टू ग्लोबल' पहचान: देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

जहां पर अभियुक्त फिरोज हैदर को नॉर्थ गोवा में पणजी से गिरफ्तार करने में एसटीएफ को सफलता मिली है। पेपर लीक मामले में एसटीएफ की ओर से यह 30वीं गिरफ्तारी है

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: 7 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

अभियुक्त फिरोज हैदर लखनऊ के माफिया गिरोह का सदस्य था जो परीक्षा के प्रश्न पत्र लेकर अन्य के साथ हल्द्वानी आया और शशिकांत को उपलब्ध कराया गया था। गहन पूछताछ और साक्ष्यों से अभियुक्त का धामपुर जाना और वहां के नकल माफिया केंद्रपाल के संपर्क में होने की भी पुष्टि हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना' का शुभारंभ: 11 हजार छात्र-छात्राओं को मिलेगी निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग; प्रदेश में बनेगा अलग 'युवा आयोग'

अभियुक्त का नाम / पता

फिरोज हैदर पुत्र सैयद मोहम्मद रिजवी निवासी प्लॉट नंबर 2 श्याम विहार कॉलोनी सीतापुर रोड लखनऊ।

Ad_RCHMCT